ऑस्ट्रेलिया को फिर चौंकाया, पाकिस्तान ने जीती लगातार तीसरी वनडे सीरीज

0

नई दिल्ली : कप्तान शाहीन अफरीदी की शानदार गेंदबाजी और बाबर आजम की अहम पारी के दम पर पाकिस्तान ने तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस जीत के साथ पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीसरी द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने का कारनामा किया। साथ ही शाहीन अफरीदी ने कप्तान के रूप में अपनी पहली वनडे सीरीज जीत दर्ज करते हुए बड़ा मुकाम हासिल किया। उनकी अगुआई में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में मात देकर एक नई उपलब्धि अपने नाम की।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को इस वनडे सीरीज में 2-1 से हराया और कंगारू टीम के खिलाफ जीत की हैट्रिक भी लगाई। दरअसल इस वनडे सीरीज से पहले पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को इससे पहले खेले गए दो वनडे सीरीज में भी हराया था और इस टीम के खिलाफ लगातार तीन वनडे सीरीज में जीत हासिल करने में सफलता हासिल की। पिछली वनडे सीरीज में पाकिस्तान ने मोहम्मद रिजवान और बाबर आमज की कप्तानी में कंगारू टीम को हराया था।

कप्तान शाहीन का बड़ा कमाल, पाकिस्तान ने 2-1 से मारी बाजी

तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था और फिर 42 ओवर में 157 रन पर आउट हो गई। पाकिस्तान की तरफ से कप्तान शाहीन अफरीदी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए थे जबकि ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान जोश इंग्लिस ने 65 रन की पारी खेली थी। वहीं पाकिस्तान को जीत के लिए 158 रन का टारगेट मिला था और इस टीम ने 41.5 ओवर में 6 विकेट पर 161 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। पाकिस्तान के लिए बाबर आजम ने सबसे बड़ी 40 रन की पारी खेली।

तीसरी बार लगातार वनडे सीरीज विजेता बना पाकिस्तान

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है। वर्ष 2026 में ऑस्ट्रेलियाई टीम के पाकिस्तान दौरे पर शाहीन अफरीदी की कप्तानी में मेजबान टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। इससे पहले 2021-22 में बाबर आजम की अगुआई में पाकिस्तान ने घरेलू सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया को इसी अंतर से हराया था। वहीं 2024-25 में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में भी 2-1 से सीरीज जीतकर इतिहास रचा था। इस तरह पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीन द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतकर अपनी मजबूत पकड़ साबित की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here