नई दिल्ली : भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से खेला जाएगा, जिसमें टीम इंडिया को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। दोनों टीमों के बीच इससे पहले जून 2018 में पहला टेस्ट मुकाबला खेला गया था और अब लगभग आठ साल बाद वे फिर से टेस्ट क्रिकेट में आमने-सामने होंगी। क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह मुकाबला काफी दिलचस्प रहने वाला है। इस मैच को आप लाइव कब और कहां देख सकते हैं, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है, साथ ही पिच और मौसम की स्थिति कैसी रहने की उम्मीद है, इससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी यहां जान सकते हैं।
भारत-अफगानिस्तान टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
- भारत-अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा?
भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच का आयोजन महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में किया जाएगा। - भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच की शुरुआत कितने बजे से होगी और टॉस कब होगा?
भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच की शुरुआत भारतीय समय के मुताबिक सुबह 9.30 बजे से होगी और टॉस 9.00 बजे किया जाएगा। - भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण कहां किया जाएगा?
भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। - भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां की जाएगी?
भारत-अफगानिस्तान टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉट स्टार ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी।
मैच से पहले जानिए पिच और वेदर की पूरी जानकारी
भारत-अफगानिस्तान के बीच ये टेस्ट मैच न्यूचंडीगढ़ में खेली जाएगी और यहां कि पिच पर बल्लेबाजों व गेंदबाजों को समान अवसर मिलने की उम्मीद है। यहां कि पिच काली मिट्टी से बनी है ऐसे में मैच की शुरुआत में गेंदबाजों को उछाल मिल सकती है जिसके तेज गेंदबाज असरदार साबित हो सकते हैं। वहीं जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेता पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर होती चली जाएगी। हालांकि समयके साथ पिच धीमी भी हो सकती है जिससे स्पिनर को भी मदद मिल सकती और वो ज्यादा टर्न और ग्रिप हासिल कर सकते हैं।
मुल्लांपुर में टेस्ट मैच के पहले दिन मौसम के गर्म और ज्यादातर सूखा रहने की उम्मीद है। दोपहर के समय तापमान 38° डिग्री तक पहुंच सकता है जबकि ह्यूमिडिटी लगभग 32 फीसदी रहने की संभावना है। सुबह के समय आंधी-तूफान की संभावना है, लेकिन अनुमान है कि दिन चढ़ने के साथ हालात बेहतर हो जाएंगे। मैच के ज्यादातर समय मौसम साफ और धुंधला रहने की उम्मीद है और शुरुआती घंटों के बाद बारिश से कोई बड़ी रुकावट आने की संभावना नहीं है।
भारत-अफगानिस्तान टेस्ट के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारत की संभावित प्लेइंग 11
यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग 11
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इकराम अलीखिल, अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांग्याल खारोताई, कैस अहमद, बिलाल सामी, सलीम सफी।
भारत की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद। सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।
अफगानिस्तान की टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमानुल्लाह जादरान, अफसर जजई (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुदीन अशरफ, नांग्याल खारोताई, कैस अहमद, बिलाल सामी, जिया शरीफी, सलीम सफी।


