अपेक्स एफसी और शैडो एफसी अंडर-20 फाइनल में, अंडर-15 में इंस्टीट्यूट एफसी व ब्लेज़ यूनाइटेड ने बनाई जगह

0

NST NEWS, भोपाल. टी.टी. नगर स्टेडियम, भोपाल में आयोजित खेलो भोपाल जिला स्तरीय बेबी लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबलों का रोमांच चरम पर पहुंच गया। अंडर-20 आयु वर्ग के पहले सेमीफाइनल में अपेक्स एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टाइटन फुटबॉल क्लब को 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। अपेक्स एफसी की ओर से अर्णव तिवारी और अन्यय झरिया ने एक-एक गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की।  अंडर-20 वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में शैडो एफसी ने ईगल फुटबॉल क्लब को 1-0 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। अब प्रतियोगिता के फाइनल में अपेक्स एफसी और शैडो एफसी आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए रोमांचक फाइनल की उम्मीद की जा रही है।

अंडर-15 आयु वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में इंस्टीट्यूट एफसी ने फाइट क्लब को 1-0 से पराजित किया। टीम की ओर से कुंज वर्मा ने निर्णायक गोल दागकर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में ब्लेज़ यूनाइटेड ने ब्लू फुटबॉल क्लब को 2-1 से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। अब अंडर-15 वर्ग के खिताबी मुकाबले में इंस्टीट्यूट एफसी और ब्लेज़ यूनाइटेड आमने-सामने होंगे। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह 13 जून 2026 को शाम 6 बजे टी.टी. नगर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जहां विजेता और उपविजेता टीमों सहित उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here