नई दिल्ली : श्रीलंका के खिलाफ होने वाली आगामी घरेलू सीरीज के लिए भारतीय महिला अंडर-19 टीम का ऐलान कर दिया गया है। चयनकर्ताओं ने इस दौरे के लिए टी20 और एकदिवसीय, दोनों प्रारूपों की टीमों की घोषणा की है। इस सीरीज में युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने का बेहतरीन अवसर मिलेगा।
भारतीय महिला चयन समिति ने इस दौरे के लिए संतुलित टीम का चयन किया है, जिसमें कई उभरती हुई प्रतिभाओं को मौका मिला है। टीम की कमान भाविका अहिरे को सौंपी गई है, जबकि चयनित खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ दोनों प्रारूपों में भारत की चुनौती पेश करती नजर आएंगी।
विकेटकीपर-बैटर भाविका अहिरे को दोनों टीमों की कमान सौंपी गई है, जबकि महक नरवासे उपकप्तान होंगी। इस दौरे पर दोनों टीमें तीन T20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेंगी। श्रीलंका के भारत दौरे की शुरुआत 22 जून को चेन्नई में खेले जाने वाले पहले टी20 मैच से होगी। इसके बाद 24 जून और 27 जून को दूसरा और तीसरा T20 मैच खेला जाएगा। वनडे सीरीज के मुकाबले पुडुचेरी में खेले जाएंगे। पहला वनडे 30 जून, दूसरा तीन जुलाई और तीसरा वनडे छह जुलाई को खेला जाएगा।
भारत महिला अंडर-19 T20 टीम
भाविका अहिरे (कप्तान और विकेटकीपर), इरा जाधव, तनिष्का शर्मा, ईश्वरी अवसरे, अवनी चावड़ा, महतो निधि, पूर्वा सिवाच, कुमारी पलक, महक नरवासे (उपकप्तान), काशवी कांदिकुप्पा, मनियार मैत्री, गौरी गोयल, जानवी विकार, अनादि तागड़े, के दीक्षा (विकेटकीपर)।
भारत महिला अंडर-19 वनडे टीम
भाविका अहिरे (विकेटकीपर और कप्तान), इरा जाधव, दीया यादव, ईश्वरी अवसरे, वी प्रतीक्षा, महतो निधि, पूर्वा सिवाच, कुमारी पलक, महक नरवासे (उपकप्तान), काशवी कांदिकुप्पा, विधि परमार, गौरी गोयल, जानवी विकार, अनादि तागड़े, के दीक्षा (विकेटकीपर)।
| क्रम | दिन | दिनांक | समय (स्थानीय) | मैच | मैदान |
| 1 | सोमवार | 22 जून 2026 | दोपहर 1:00 बजे से | पहला टी20 | चेन्नई |
| 2 | बुधवार | 24 जून 2026 | दोपहर 1:00 बजे से | दूसरा टी20 | चेन्नई |
| 3 | शनिवार | 27 जून 2026 | दोपहर 1:00 बजे से | तीसरा टी20 | चेन्नई |
| 4 | मंगलवार | 30 जून 2026 | सुबह 9:00 बजे से | पहला वनडे | पुडुचेरी |
| 5 | शुक्रवार | 03 जुलाई 2026 | सुबह 9:00 बजे से | दूसरा वनडे | पुडुचेरी |
| 6 | सोमवार | 06 जुलाई 2026 | दोपहर 2:00 बजे से | तीसरा वनडे | पुडुचेरी |
भारतीय महिला अंडर-19 टीम के लिए यह सीरीज युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की परिस्थितियों में खुद को साबित करने और अनुभव हासिल करने का बेहतरीन अवसर प्रदान करेगी। इस दौरे के माध्यम से खिलाड़ियों को उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा का सामना करने का मौका मिलेगा, जिससे उनके खेल और आत्मविश्वास दोनों में निखार आने की उम्मीद है।


