इंडिया अंडर-19 टीम में बड़ा बदलाव, वैभव-आयुष के बाद नए खिलाड़ियों की एंट्री

0

नई दिल्ली : भारतीय अंडर-19 टीम ने इस वर्ष की शुरुआत में आयुष म्हात्रे की कप्तानी में अंडर-19 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। इस टीम में वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे, विहान मल्होत्रा और अभिज्ञान कुंडू जैसे कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल थे। वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे ने बाद में अंडर-19 स्तर से आईपीएल तक अपनी पहचान बनाई। अब इन दोनों खिलाड़ियों के बाद अंडर-19 टीम का पूरा स्क्वाड बदल चुका है। आगामी श्रीलंका दौरे के लिए तीन वनडे और दो रेड-बॉल मैचों की सीरीज हेतु नया स्क्वाड घोषित किया गया है। इस वनडे टीम में पूर्व भारतीय कोच राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ को भी जगह मिली है, जो टीम के लिए एक नया चेहरा होंगे।

बीसीसीआई की जूनियर क्रिकेट कमेटी द्वारा 11 जून 2026 (गुरुवार) को भारतीय अंडर-19 पुरुष टीम का स्क्वाड घोषित किया गया है। आगामी श्रीलंका दौरे के लिए चुनी गई इस टीम में भारत तीन वनडे और दो रेड-बॉल मैच खेलेगा। इस दौरे पर टीम की कप्तानी यशवर्धन सिंह चौहान को सौंपी गई है, जो दोनों व्हाइट-बॉल और रेड-बॉल प्रारूपों में टीम का नेतृत्व करेंगे। वहीं लक्ष्य रायचंदानी को दोनों टीमों का उपकप्तान बनाया गया है। इसके अलावा अन्वय द्रविड़ को केवल वनडे टीम में शामिल किया गया है, जबकि उन्हें रेड-बॉल स्क्वाड में जगह नहीं दी गई है।

वनडे सीरीज के लिए भारतीय अंडर 19 टीम का स्क्वाड

सागर विर्क, लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), यशवर्धन सिंह चौहान (कप्तान), विनीत वीके, अर्जुन राजपूत, कुशाग्र ओझा, रजत बघेल (विकेटकीपर), अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अनमोलजीत सिंह, वुटकुरी यशवीर गौड़, रोहित अनिल यादव, शाविन वी, काव्या परेश पटेल, मोहित उल्वा, इशान सूद

रेड बॉल सीरीज के लिए भारतीय अंडर 19 टीम का स्क्वाड

सागर विर्क, लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), यशवर्धन सिंह चौहान (कप्तान), पटेल कुश, मनल चौहान, कुशाग्र ओझा, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), आर्यन संदेश सकपाल (विकेटकीपर), हेमचुदेशन जे, बीके किशो, रोहित अनिल यादव, काव्य परेश पटेल, प्रियांशू सिंह, प्रणव राघवेंद्र, चिगुरुपती वेंकटा।

भारतीय अंडर 19 टीम के श्रीलंका दौरे का पूरा शेड्यूल
क्र.सं.दिनदिनांकदिन (तक)दिनांक (तक)समय (स्थानीय)मैचस्थान (वेन्यू)
1शनिवार04-जुलाई-26सुबह 10:00 बजेपहला एकदिवसीय (1st One-Day)हम्बनटोटा
2सोमवार06-जुलाई-26सुबह 10:00 बजेदूसरा एकदिवसीय (2nd One-Day)हम्बनटोटा
3गुरुवार09-जुलाई-26सुबह 10:00 बजेतीसरा एकदिवसीय (3rd One-Day)हम्बनटोटा
4सोमवार13-जुलाई-26गुरुवार16-जुलाई-26सुबह 10:00 बजेपहला बहु-दिवसीय (1st Multi-Day)गाले
5सोमवार20-जुलाई-26गुरुवार23-जुलाई-26सुबह 10:00 बजेदूसरा बहु-दिवसीय (2nd Multi-Day)कोलंबो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here