एशियन गेम्स 2026 के लिए शूटिंग टीम का ऐलान, मनु भाकर करेंगी अगुआई

0

नई दिल्ली: भारतीय शूटिंग स्टार मनु भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल ट्रायल्स में सातवें स्थान पर रही थीं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने सितंबर-अक्टूबर में होने वाले 2026 एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में जगह बना ली है। वह 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भी भारत की चुनौती पेश करेंगी और टीम की अगुआई करती नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मनु भाकर की अगुआई वाले भारतीय शूटिंग स्क्वाड की घोषणा भी कर दी गई है। वहीं ईशा सिंह को भी 10 मीटर एयर पिस्टल और 25 मीटर पिस्टल दोनों स्पर्धाओं के लिए टीम में शामिल किया गया है, जिससे भारत की पदक उम्मीदों को और मजबूती मिली है।

साथ ही विदरसा के विनोद और रुद्रांक्ष पाटिल ने भी 10 मीटर एयर राइफल और 50 मीटर थ्री पोजीशन टीम के लिए जगह बनाई है। एशियाई खेलों की ऑर्गनाइजिंग कमेटी द्वारा अधिकतम 30 प्रतिभागियों (15 महिला और 15 पुरुष) के हिस्सा लेने के ऐलान के बाद दो इवेंट स्पेशिलिस्ट का चयन किया गया है। शॉटगन शूटर्स दो इवेंट में हिस्सा नहीं ले सकते हैं, इसलिए NRAI (नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया) ने राइफल और पिस्टल स्पर्धा में दो-दो इवेंट स्पेशलिस्ट के साथ जाने का फैसला किया है।

मनु भाकर को मिला खास मौका, जानिए चयन के पीछे की वजह

मनु भाकर का 10 मीटर एयर पिस्टल ट्रायल्स में प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था, लेकिन ओलंपिक कांस्य पदक विजेता होने और बड़े मंचों पर उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें एशियाई खेल 2026 के लिए भारतीय स्क्वाड में जगह दी गई है। वहीं रुद्रांक्ष पाटिल को 10 मीटर स्पर्धा के अलावा 50 मीटर थ्री पोजिशन टीम में भी उनके लगातार शानदार प्रदर्शन के आधार पर चुना गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एशियाई खेलों के लिए टीम चयन के बाद कलिकेश सिंह डियो ने कहा, “भारत में इस समय शूटिंग में कई बेहतरीन खिलाड़ी मौजूद हैं, इसलिए टीम का चयन करना काफी चुनौतीपूर्ण था। चयन समिति ने विस्तृत समीक्षा और ट्रायल्स के मूल्यांकन के बाद 36 इवेंट स्लॉट के लिए 30 खिलाड़ियों का चयन किया है, ताकि वे भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें।”

भारत के लिए एशियाई खेलों के इतिहास में शूटिंग सबसे सफल खेलों में से एक रही है। पिछली बार भारतीय निशानेबाजों ने कुल 22 पदक जीते थे, जिनमें 7 स्वर्ण, 9 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल थे। इस प्रदर्शन के साथ भारत शूटिंग की पदक तालिका में चीन के बाद दूसरे स्थान पर रहा था।

एशियाई खेलों के लिए भारत का शूटिंग स्क्वाड

राइफल स्क्वाड
10M एयर राइफल पुरुष: पार्थ राकेश माने, हिमांशु ढिल्लन, रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल
10m एयर राइफल महिला: एलावेनिल वालारिवन, सोनम उत्तम मस्कर, विदरसा के विनोद
50M राइफल थ्री पोजिशन पुरुष: ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, नीरज कुमार, रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल
50M राइफल थ्री पोजिशन महिला: अशी चौकसे, विदरसा के विनोद, तिलोतमा सेन
10M एयर राइफल मिक्स्ड टीम: पार्थ राकेश माने और एलावेनिल वालारिवन

पिस्टल स्क्वाड
10M एयर पिस्टल पुरुष: केदारलिंग बी. उचागनवे, गौरव, कमलजीत
10M एयर पिस्टल महिला: सुरुची, ईशा सिंह, मनु भाकर
25M रैपिड फायर पिस्टल पुरुष: अनीष
25M स्पोर्ट्स पिस्टल महिला: ईशा सिंह, मनु भाकर, राही सरनोबत
10M एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम: केदारलिंग बी. उचागनवे और सुरुची

शॉटगन स्क्वाड
ट्रैप पुरुष: काइनन चेनई, अहवर रिजवी, शपत भारद्वाज
ट्रैप महिला: नीरू, मनीषा कीर, आशिमा अहलावत
स्कीट पुरुष: अनंतजीत सिंह नरुका, भवतेग सिंह गिल, मैराज अहमद खान
स्कीट महिला: परिनाज धालिवाल, राइजा ढिल्लन, महेश्वरी चौहान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here