12वीं माउंट एवरेस्ट इंटरनेशनल कराते चैंपियनशिप में भारत दूसरे स्थान पर, भोपाल के कराते खिलाड़ियों का अहम योगदान

0

NST NEWS, भोपाल. नेपाल की राजधानी Kathmandu में 29 से 31 मई 2026 तक आयोजित 12वीं माउंट एवरेस्ट इंटरनेशनल कराते चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि में भोपाल के कराते खिलाड़ियों का विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिता से लौटने के बाद टीम ने मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री Vishvas Kailash Sarang से मुलाकात की। मंत्री ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराएगी और उनसे भविष्य में और अधिक पदक जीतने की अपेक्षा की।

टीम के चीफ कोच ग्रैंड मास्टर सईद शेख, कोच शिहान शहबाज शेख तथा टीम प्रबंधक पूनम गुप्ता ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। खिलाड़ियों की सफलता पर जिला खेल अधिकारी वाणी, रेलवे इंस्टीट्यूट के पदाधिकारियों, वाईएसकेए के अध्यक्ष जयचंद कनौजिया और अन्य खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दीं। चैंपियनशिप में भारत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, मालदीव, श्रीलंका और कतर सहित कई देशों के लगभग 675 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में भारतीय कराते खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here