राष्ट्रीय केनो स्प्रिंट प्रतियोगिता: मध्य प्रदेश बना ओवरऑल चैंपियन, अंतिम दिन छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के नाम रहा

0

रायपुर।(nst news)36 वीं राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट जूनियर पुरुष एवं महिला एवं सबजूनियर बालक एबं बालिका चैम्पीयनशिप 2026 मे छत्तीसगढ़ ने प्रतियोगिता के अंतिम दिन महिला एवं पुरुष वर्ग में 1 स्वर्ण,2 रज़त,1 काँस्य पदक सहित कुल जीते 4 पदक।ओवरऑल ख़िताब मध्यप्रदेश ने 257 अंक अर्जित कर,103 अंकों के साथ दूसरा स्थान केरला,तीसरा स्थान उड़ीसा 74 अंक पर रही।

राजधानी के नया रायपुर स्थित सेंध लेक मे 12 से 14 जून तक आयोजित 36 वीं राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट जूनियर पुरुष एवं महिला एवं सबजूनियर बालक एबं बालिका प्रतियोगिता 2026 जो कि भारतीय कायाकिंग एंड कैनोइंग एवं छत्तीसगढ़ कायाकिंग एन्ड केनोइंग एवं छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त आयोजित की गई प्रतियोगिता के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ के नाविकों के नाम रहा। K2 500 मीटर इवेंट मे महिला खिलाड़ी ने जूनिवर वर्ग में रज़त पदक प्राप्त किया जिसमें राधा, वंशिका, C2 500 मीटर इवेंट पुरुष वर्ग मे लक्ष एवं दीपक ने रज़त पदक जीता, स्वर्ण पदक का खाता तोरण साहू, लक्ष, लाइसीम्बा, सैमसंग ने C 4 सबजूनियर 200 मीटर बालक वर्ग मे जीता,K 4 200 मीटर सबजूनियर बालक वर्ग मे प्रयास प्रयाग,अजय, रेहान ने काँस्य पदक पर जीत हासिल किया।टीम के कोच पिंकी साहू,अशोक साहू थे।प्रतियोगिता मे सबजूनियर एवं जूनियर वर्ग का ख़िताब मध्य प्रदेश ने 25 स्वर्ण, 18 रज़त, एवं 3 काँस्य पदक सहित दूसरा स्थान केरला 8 स्वर्ण, 9 रज़त, 6 काँस्य पदक अर्जित किया, तीसरा स्थान ओड़िसा का रहा। प्रतियोगिता मे सम्पूर्ण भारत वर्ष से 24 राज्यों के 800 खिलाड़ी ने हिस्सा लिया।

समापन के मुख्य अतिथि अरुण साव,खेलमंत्री,छत्तीसगढ़ ,अध्यक्षता गुरु खुशवंत सिंह साहेब विधायक आरंग, बलदेव सिंह भाटिया अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कायाकिंग कैनोयिंग एसो, प्रशांत कुशवाहा,अध्यक्ष भारतीय कायाकिंग कैनोयिंग एसो.ने सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया। इस विशेष मौके पर अध्यक्ष एसीसी आयोजन के संयुक्त सचिव प्रशांत सिंह रघुवंशी, रूपेंद्र सिंह चौहान,अखिलेश दुबे, सुमित तिवारी,अमित तिवारी, द्रोर्ण ध्रुव, प्रवीण कुमार,अशोक दुबे, राकेश ठाकुर,योगेंद्र साहू, ओमेश वर्मा,अजय कुमार आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here