नई दिल्ली: Lovlina Borgohain की अगुआई में भारतीय मुक्केबाजी टीम चेक गणराज्य में बुधवार से शुरू हो रहे Ústí nad Labem Grand Prix में अपनी चुनौती पेश करेगी। राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी के लिहाज से यह टूर्नामेंट भारतीय खिलाड़ियों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। महिला टीम में लवलीना के अलावा Preeti Pawar, Priya Ghanghas, Sakshi और Parveen Hooda भी शामिल हैं, जिनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
दुनिया की नंबर एक मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया (57 किग्रा) और अरुंधति चौधरी (70 किग्रा) टीम के साथ यात्रा नहीं करेंगी क्योंकि वे चोट से उबर रही हैं। पुरुष टीम में जादुमणि सिंह (55 किग्रा), सचिव सिचाव (60 किग्रा), आदित्य प्रताप (65 किग्रा), सुमित (70 किग्रा), अंकुश (80 किग्रा), कपिल पोखरिया (90 किग्रा) और नरेंद्र (90 किग्रा से अधिक) को जगह मिली है।
इस टूर्नामेंट से खिलाड़ियों को अपनी तैयारियों को बेहतर बनाने, अलग-अलग संयोजन को आजमाने और यूरोप के प्रतिस्पर्धी माहौल में मजबूत अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का सामना करने का अनुभव मिलेगा। भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा, ग्रां प्री उस्ती नाद लाबेम सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट में से एक है और यह हमारे खिलाड़ियों को दुनिया भर के मजबूत खिलाड़ियों के खिलाफ मुकाबला करने का बेहतरीन मंच देता है। इस टीम में हमारे कई बेहतरीन मुक्केबाज शामिल हैं। ऐसे मौके बहुत जरूरी हैं क्योंकि इनसे उन्हें अनुभव मिलता है, आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अलग-अलग प्रतिस्पर्धी माहौल में खुद को परख पाते हैं।
टीम इस प्रकार है:
महिला: साक्षी (51 किग्रा), प्रीति पवार (54 किग्रा), प्रिया (60 किग्रा), परवीन (65 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा)।
पुरुष: जादुमणि सिंह (55 किग्रा), सचिन सिवाच (60 किग्रा), आदित्य प्रताप (65 किग्रा), सुमित (70 किग्रा), अंकुश (80 किग्रा), कपिल पोखरिया (90 किग्रा), नरेंद्र (90 किग्रा से अधिक)।


