भोपाल के दीपक रौथान एशियन सीनियर कराते चैंपियनशिप में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

0

NST NEWS, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के प्रतिभाशाली कराते खिलाड़ी दीपक रौथान आगामी 22वीं एशियन सीनियर कराते चैंपियनशिप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 18 से 21 जून तक इंडोनेशिया के बाली शहर में आयोजित की जाएगी, जहां एशिया के शीर्ष कराते खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

दीपक रौथान वर्तमान में भोपाल स्थित ऑरो स्पोर्ट्स क्लब में प्रशिक्षण ले रहे हैं, जो श्री अरविंदो स्कूल परिसर में संचालित होता है। उन्होंने अपने समर्पण, कड़ी मेहनत और लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। अब उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है, जो उनके खेल जीवन की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

दीपक का चयन न केवल उनके परिवार और प्रशिक्षकों के लिए बल्कि भोपाल और पूरे मध्यप्रदेश के खेल जगत के लिए गर्व का विषय है। कराते समुदाय को उम्मीद है कि वह चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए पदक जीतेंगे।  ऑरो स्पोर्ट्स क्लब के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने दीपक को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल प्रदर्शन की कामना की है। क्लब परिवार का विश्वास है कि दीपक अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का नाम रोशन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here