पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ीं, भारत से हार के बाद ICC का बड़ा फैसला

0

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का मुकाबला 14 जून, रविवार को खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद पाकिस्तान की मुश्किलें और बढ़ गई हैं, क्योंकि अब आईसीसी ने भी टीम पर बड़ा एक्शन लिया है। मैच के दौरान धीमी ओवर गति और नियमों में लापरवाही के चलते पाकिस्तान को सजा सुनाई गई है, जिसने टीम की परेशानियों में और इजाफा कर दिया है। मैदान पर मिली हार के बाद यह दूसरा बड़ा झटका है, जिससे पाकिस्तान टीम का मनोबल प्रभावित हो सकता है।

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन इस वक्त इंग्लैंड में किया जा रहा है। इसका आगाज 12 जून को हुआ था, लेकिन भारत और पाकिस्तान ने अपना पहला मैच 14 जून को एक दूसरे खिलाफ खेला। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 170 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। जब पाकिस्तान की महिला टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो पूरी टीम 17 ओवर में केवल 106 रन ही बना सकी और आउट हो गई। भारत ने इस मैच को 64 रन के बड़े अंतर से अपने नाम किया था।

भारत की सलामी बल्लेबाज और उपकप्तान स्मृति मंधान ने 44 बॉल पर शानदार 68 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने 9 चौके और दो छक्के लगाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 35 बॉल पर 36 रन बनाए। रिचा घोष में आखिर में आकर 17 बॉल पर 34 रन बनाने का काम किया। उन्होंने 200 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। यही वजह रही कि टीम इंडिया इतना बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब रही। इसके बाद जब गेंदबाजों की बारी आई तो दीप्ति शर्मा ने अकेले ही चार ओवर में 10 रन देकर पांच पाकिस्तानी बल्लेबाजों को आउट कर दिया। श्रीचारणी को तीन और शेफाली वर्मा को भी एक एक सफलता मिली।

भारत के खिलाफ मुकाबले के दौरान पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना से बड़ी चूक हो गई। मैच में पाकिस्तान टीम तय समय के भीतर अपने पूरे ओवर नहीं डाल सकी, जिसके चलते आईसीसी ने उसे स्लो ओवर रेट का दोषी पाया। निर्धारित 20 ओवर पूरे होने तक टीम एक ओवर पीछे रह गई थी, जिसके कारण आईसीसी ने पाकिस्तान पर मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। फातिमा सना ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है, इसलिए इस मामले में अब आगे किसी औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह हार के बाद पाकिस्तान के लिए एक और बड़ा झटका साबित हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here