IND W vs NED W T20 WC: भारत की बड़ी जीत, नीदरलैंड को 95 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज

0

नई दिल्ली : आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए ग्रुप-ए के मुकाबले में नीदरलैंड्स को 95 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। हेडिंग्ले के मैदान पर खेले गए इस मैच में नीदरलैंड्स की कप्तान बैबेट डी लीड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन बना दिए। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स की टीम 17.3 ओवरों में 114 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से गेंदबाजी में श्री चरणी और शैफाली वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अहम विकेट हासिल किए। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की और ग्रुप-ए की अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

भारतीय महिला टीम की तरफ से स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा की ओपनिंग जोड़ी ने आखिरकार कमाल दिखाते हुए इस मुकाबले में पहले विकेट के लिए 115 रनों की बेहतरीन शतकीय साझेदारी की जिसमें टीम इंडिया की तरफ से शैफाली वर्मा ने 55 रनों की बेहतरीन पारी खेली तो वहीं स्मृति मंधाना के बल्ले से 74 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी देखने को मिली। इसके अलावा ऋचा घोष के बल्ले से 20 रनों की नाबाद पारी देखने को मिली। नीदरलैंड्स की तरफ से गेंदबाजी में कैरोलीन डी लैंग ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किए।

नीदरलैंड्स महिला टीम जब इस मुकाबले में टारगेट का पीछा करने उतरी तो उन्होंने अपना पहला विकेट 34 के स्कोर पर हीदर सीजर्स के रूप में गंवाया, जिसके बाद उनके लगातार अंतराल में विकेट गिरने का सिलसिला देखने को मिला। नीदरलैंड्स महिला टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन इस मैच उनकी कप्तान बैबेट डी लीडे ने बनाए जिनके बल्ले से 28 रन देखने को मिले। वहीं नीदरलैंड्स टीम के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी छूने में कामयाब नहीं हो सके। भारतीय महिला टीम की तरफ से गेंदबाजी में श्री चरणी ने 4 जबकि शैफाली वर्मा ने 3 विकेट हासिल किए तो वहीं नंदिनी शर्मा 2 जबकि दीप्ति शर्मा ने एक विकेट हासिल किया।

यहां पर देखिए इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारतीय महिला टीम – शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्ज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा।

नीदरलैंड्स महिला टीम – हीदर सीजर्स, फेबे मोल्केनबोएर, बैबेट डी लीडे (विकेटकीपर, कप्तान), स्टर्रे कालिस, रॉबिन रिजके, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, आइरिस जविलिंग, मायरथे वैन डेन राड, कैरोलीन डी लैंग, सिल्वर सीजर्स, इसाबेल वोनिंग।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here