नई दिल्ली : Joe Root का बल्ला इस समय खामोश नजर आ रहा है और लगातार उनकी खराब फॉर्म इंग्लैंड के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है। England cricket team और New Zealand national cricket team के बीच खेले जा रहे टेस्ट मुकाबले में जहां इंग्लैंड मुश्किल स्थिति में दिखाई दे रही है, वहीं जो रूट भी अपनी लय हासिल करने में नाकाम रहे हैं।
पिछले मुकाबले की तरह इस मैच में भी रूट सस्ते में पवेलियन लौट गए, जिससे उनकी फॉर्म पर सवाल उठने लगे हैं। इसी खराब प्रदर्शन का असर उनकी International Cricket Council टेस्ट रैंकिंग पर भी पड़ा है, जहां वह पिछले सप्ताह नंबर-1 की कुर्सी गंवा चुके हैं। इतना ही नहीं, रूट टेस्ट क्रिकेट में अपने 14 हजार रन पूरे करने से भी सिर्फ दो रन दूर रह गए, जिससे यह मैच उनके लिए और ज्यादा
इंग्लैंड में इस वक्त टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। न्यूजीलैंड टीम वहां के दौरे पर आई है। सीरीज का पहला मुकाबला तो इंग्लैंड ने अपने घर पर आसानी से जीत लिया था, लेकिन अब दूसरे मैच में टीम अभी तो फंसी हुई सी नजर आ रही है। पहले बैटिंग करते हुए ग्लेन फिलिप्स के शतक की मदद से न्यूजीलैंड ने 391 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 222 रन पर अपने छह अहम विकेट गंवा दिए हैं। टीम को झटका उस वक्त बड़ा लगा, जब जो रूट 46 रन बनाकर आउट हो गए।
जो रूट के पास मौका था कि वे इसी मैच में अपने 14 हजार टेस्ट रन भी पूरे कर लें, लेकिन वे इससे दो रन से चूक गए। उन्हें इस मैच से पहले यहां तक पहुचंने के लिए 48 रनों की जरूरत थी, लेकिन वे 46 ही रन बना पाए। अब जो रूट 13998 रन बना चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 15921 रन बनाए हैं। जो रूट अब 14 हजार से अधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बनने के करीब हैं। इस लिस्ट में तीसरा नाम रिकी पोंटिंग का है, जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में 13378 रन बनाने का काम किया है।
इस मैच में बेन स्टोक्स को बाहर कर दिया गया है, इसलिए जो रूट के कंधों पर कप्तानी की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी है। हालांकि इससे पहले भी वे टीम की कमान संभाल चुके हैं। इसी सीरीज के पहले मैच में भी वे दोनों पारियों में जल्दी आउट हो गए थे। पिछले मैच की पहली पारी में वे एक और दूसरी में आठ रन ही बना सके थे। अब उनके पास इसी मैच की दूसरी पारी में मौका होगा कि वे टेस्ट में अपने 14 हजार रन पूरे करें। इस बीच पिछले काफी वक्त से जो रूट आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के नंबर एक बल्लेबाज रहे हैं, लेकिन इसी सप्ताह जब ये अपडेट हुई तो दो स्थानों के नुकसान के साथ वे सीधे तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्हीं के देश के हैरी ब्रूक ने टॉप की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है।


