NST NEWS भोपाल। यूथ स्पोर्ट्स कराते-डो एसोसिएशन मध्यप्रदेश के तत्वावधान में 34वीं सेंट्रल इंडिया कराते चैंपियनशिप का आयोजन 20 और 21 जून को भोपाल स्थित रेलवे इंस्टीट्यूट के बैडमिंटन हॉल में किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन युवा कल्याण एवं खेल विभाग तथा रेलवे इंस्टीट्यूट के सहयोग से किया जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के अलावा राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश के कराते खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु और भार वर्गों के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि दीपक मालवीय (सचिव/कोषाध्यक्ष, पश्चिम मध्य रेलवे संस्थान) होंगे। विशेष अतिथि के रूप में परवेज आलम (एडिशनल डीएसपी), दिनेश जोशी (डीएसपी) सहित आयोजन समिति के अध्यक्ष जयचंद्र कनौजिया, संरक्षक साजन खान, प्रचार मंत्री सलीम खान तथा उपाध्यक्ष इकबाल अहमद मौजूद रहेंगे।
प्रतियोगिता के चीफ रेफरी ग्रैंड मास्टर शौके सईद शेख होंगे। उनके साथ रितेश तिवारी, शिहान शाहबाज शेख, सईद खान, सुंदरलाल, रमेश भंडारे, इकराम कुरैशी, राजेंद्र खंडाले, भगवत शर्मा और रामसिंह रेफरी की जिम्मेदारी निभाएंगे। आयोजन समिति के महासचिव शौके सईद शेख ने बताया कि इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर सितंबर में गोवा में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय कराते चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन भी किया जाएगा।


