NST NEWS, भोपाल। युवा कल्याण एवं खेल विभाग तथा रेलवे इंस्टीट्यूट के सहयोग से आयोजित 34वीं सेंट्रल इंडिया कराटे प्रतियोगिता का समापन 21 जून 2026 को रेलवे इंस्टीट्यूट के बैडमिंटन हॉल में हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन यूथ स्पोर्ट्स कराटे-डो एसोसिएशन ऑफ मध्यप्रदेश द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 39 पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। राजस्थान 27 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि अन्य राज्यों को सांत्वना पुरस्कार से संतोष करना पड़ा। मध्यप्रदेश को चैंपियन बनाने में भोपाल के खिलाड़ियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को वरिष्ठ खिलाड़ियों ध्रुवेंद्र, पुष्कर, ऋद्धि, तनु शर्मा, ज्योति, आयुष, अंश, प्रीति, कंचन सहित अन्य खिलाड़ियों ने बधाई दी। इसी प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन आगामी साउथ ओपन कराटे प्रतियोगिता के लिए भी किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को मुख्य कोच ग्रैंड मास्टर शौकत सईद शेख तथा कोच शिहान शाहबाज शेख और पूनम गुप्ता का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
स्वर्ण पदक विजेता:
ईशान, किनाया, पार्थ, वीरेंद्र, लायसा, अवनी, उर्वाह, मानस, अनुराग, सृष्टि, जॉक्स, सार्थक, अर्शिता, कशिश, मधु, कीर्ति, साजना, किरण, माही, नैन्सी, प्रियांशी, रोशन एवं रिया तिवारी।
रजत पदक विजेता:
कार्तिक, माधव शर्मा, भानु प्रजापति, मुस्कान, जीना, छवि प्रजापति, अनुश्री शर्मा, खुशबू एवं लाव्यांश।
कांस्य पदक विजेता:
रेहान, किरण, रेखा एवं आयुषी।


