विश्व कप 2026 में गोल्डन बूट की जंग तेज, मेसी-एम्बाप्पे के साथ हालैंड भी दावेदार

0

नई दिल्ली : नॉर्वे के स्टार स्ट्राइकर अर्लिंग हालैंड ने फीफा विश्व कप 2026 में गोल्डन बूट की दौड़ को बेहद रोमांचक बना दिया है। हालैंड ने राउंड ऑफ 16 में ब्राजील के खिलाफ दो शानदार गोल दागकर अपनी टीम को 2-1 की यादगार जीत दिलाई और टूर्नामेंट से पांच बार की चैंपियन ब्राजील की विदाई तय कर दी। उन्होंने 79वें और 90वें मिनट में गोल किए। इस प्रदर्शन के साथ हालैंड के टूर्नामेंट में कुल सात गोल हो गए हैं और वह फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे तथा अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी के बराबर पहुंच गए हैं।

फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे 7 गोल और 2 असिस्ट के साथ फीफा विश्व कप 2026 की गोल्डन बूट रेस में शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। वहीं, लियोनेल मेसी और अर्लिंग हालैंड के भी 7-7 गोल हैं, लेकिन दोनों के नाम कोई असिस्ट नहीं है। हालैंड तीसरे स्थान पर हैं, क्योंकि मेसी ने समान गोल कम मिनटों में किए हैं, जिससे उन्हें बढ़त मिली है। इंग्लैंड के हैरी केन 5 गोल के साथ चौथे स्थान पर हैं। वहीं, फ्रांस के उस्मान डेम्बेले, स्पेन के मिकेल ओयारजाबाल, ब्राजील के विनीसियस जूनियर और सेनेगल के इस्माइला सार 4-4 गोल के साथ शीर्ष स्कोररों की सूची में शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here