दिव्यांग क्रिकेट को मिलेगी नई दिशा, मध्यप्रदेश में संभागीय कप्तानों के लिए जागरूकता कार्यशाला

0

एनएसटी न्यूज, सतना। दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन, मध्यप्रदेश द्वारा रविवार को सतना में प्रदेश के 10 संभागों के कप्तानों के लिए विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य संभागीय कप्तानों को दिव्यांग क्रिकेट के नियमों, संगठनात्मक ढांचे और खेल विकास योजनाओं की जानकारी देना तथा प्रदेश में दिव्यांग क्रिकेट को अधिक संगठित और मजबूत बनाना था। कार्यक्रम में विभिन्न संभागों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।  कार्यक्रम में खेल विकास एवं संवर्धन प्रदेश प्रमुख रुपेश जैन ने एसोसिएशन के उद्देश्यों और दिव्यांग क्रिकेट के भविष्य पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी संभागों से अधिक से अधिक खिलाड़ियों को जोड़ने, नियमित प्रशिक्षण शिविर और ट्रायल आयोजित करने तथा स्थानीय स्तर पर खेल सुविधाएं विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों की प्रतिभा को उचित मंच देने के लिए एसोसिएशन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

एसोसिएशन के सचिव अकांशु खुराना ने खिलाड़ियों की रैंकिंग प्रणाली, डिजिटल स्कोरिंग, पंजीयन प्रक्रिया और अनुशासन व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भविष्य में सभी मुकाबलों का रिकॉर्ड क्रिकेट हीरोज ऐप पर दर्ज किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता और खिलाड़ियों के प्रदर्शन का बेहतर मूल्यांकन हो सकेगा। वहीं उपाध्यक्ष अंकित रॉकी शर्मा ने रीवा संभाग के मेंटर के रूप में सूर्य प्रकाश गुप्ता की नियुक्ति की घोषणा की। कोषाध्यक्ष दिनेश सिंह ने एसोसिएशन की वित्तीय व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए।कार्यशाला के समापन पर रीवा, सागर, जबलपुर, भोपाल, इंदौर, सतपुड़ा, ग्वालियर, नर्मदापुरम, उज्जैन और शहडोल संभाग के प्रतिनिधियों ने दिव्यांग क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here