इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11, वैभव-अभिषेक पर भरोसा

0

नई दिल्ली : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 श्रृंखला का तीसरा मुकाबला सोमवार, 7 जुलाई को नॉटिंघम में खेला जाएगा। इस अहम मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने पहले ही अपनी अंतिम एकादश का ऐलान कर दिया है, जबकि भारतीय टीम की प्लेइंग 11 को लेकर अभी भी तस्वीर साफ नहीं है। टीम इंडिया में एक बदलाव देखने को मिल सकता है। साथ ही युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लगातार दूसरे टी20 में भी मौका मिलने की उम्मीद है, जबकि संजू सैमसन के बाहर रहने की संभावना जताई जा रही है।

वैभव सूर्यवंशी ने मैनचेस्टर में डेब्यू किया था और संजू सैमसन को बाहर रखा गया था। अब तीसरे मुकाबले में भी भारतीय बैटिंग ऑर्डर में भी बदलाव नहीं नजर आ रहे हैं। जबकि दूसरे मैच के विलेन बने रवि बिश्नोई की जगह एक अतिरिक्त पेसर के तौर पर प्रिंस यादव की एंट्री हो सकती है। ओपनिंग में एक बार फिर से वैभव और अभिषेक की जोड़ी नजर आ सकती है। इशान किशन ही नंबर तीन की जिम्मेदारी विकेटकीपिंग के साथ संभाल सकते हैं।

तीसरे टी20 में तिलक वर्मा निभा सकते हैं तीसरे स्पिनर की भूमिका

हाल ही में तिलक वर्मा ने इंडिया ए की ओर से ट्राई नेशन एकदिवसीय श्रृंखला में कप्तानी के साथ-साथ नियमित गेंदबाजी भी की थी। ऐसे में तीसरे टी20 में वह टीम इंडिया के लिए तीसरे स्पिनर की भूमिका निभा सकते हैं। दूसरी ओर, टीम में वाशिंगटन सुंदर भी मौजूद हैं, लेकिन आयरलैंड दौरे पर साधारण प्रदर्शन के बाद उन्हें अंतिम एकादश से बाहर कर दिया गया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम प्रबंधन सुंदर को दोबारा मौका देता है या फिर तिलक वर्मा को अतिरिक्त स्पिन विकल्प के रूप में आजमाता है। वहीं, मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए रवि बिश्नोई का तीसरे टी20 की प्लेइंग 11 से बाहर रहना लगभग तय माना जा रहा है।

तीसरे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव/वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

तीसरे टी20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11

फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, विल जैक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here