नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल के रिश्ते को लेकर हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। कुछ पोस्ट में दोनों की सगाई टूटने और रिश्ता खत्म होने का दावा किया गया। इन चर्चाओं के बीच अब आकृति अग्रवाल ने खुद सामने आकर स्थिति स्पष्ट की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए कहा कि उन्होंने कभी भी अपने मंगेतर का नाम लेकर कोई बयान नहीं दिया और न ही यह कहा कि उनकी सगाई टूट गई है या दोनों अलग हो चुके हैं। इस तरह उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया।
गलतफहमी ने बढ़ाई चर्चाएं, सोशल मीडिया पर उड़ने लगी अफवाहें
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आकृति अग्रवाल ने लिखा, ‘‘मैं बस एक बात साफ करना चाहती हूं। मैंने कभी अपने मंगेतर का नाम नहीं लिया और न ही मैंने यह कहा कि हमारी सगाई टूट गई है या हम अलग हो गए हैं। यह दुखद है कि बहुत से लोगों ने मान लिया कि बात उनके बारे में हो रही थी। हम साथ में खुश हैं, हमारी सगाई अब भी कायम है और हम बिल्कुल ठीक हैं।’’ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दरअसल, कुछ दिन पहले आकृति ने इंस्टाग्राम पर एक रहस्यमयी (क्रिप्टिक) स्टोरी शेयर की थी। उस स्टोरी में आकृति अग्रवाल ने धोखा मिलने जैसी बात लिखी थी। उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था, लेकिन सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे पृथ्वी शॉ से जोड़ दिया। इसके बाद दोनों के अलग होने की अफवाहें तेजी से फैल गईं।
‘पृथ्वी शॉ की छवि प्रभावित होने लगी, इसलिए देनी पड़ी सफाई’
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आकृति अग्रवाल ने लिखा, ‘‘इससे मुझे यह भी अहसास हुआ कि किसी सार्वजनिक हस्ती की छवि और प्रतिष्ठा पर अंदाजों का असर पड़ना कितना आसान है। बिना किसी नाम या संदर्भ के एक छोटी सी पोस्ट लोगों को ऐसे नतीजे निकालने पर मजबूर कर सकती है जो सच नहीं हैं।’’ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आकृति अग्रवाल ने लिखा, ‘‘मैं कभी भी सफाई देने के लिए यह स्टोरी पोस्ट नहीं करना चाहती थी, लेकिन जब मेरे साथी की गरिमा पर सवाल उठने लगे तब मुझे लगा कि मैं चुप नहीं रह सकती। सार्वजनिक हस्ती होने के नाते, लोगों को अक्सर तथ्यों के बजाय अंदाजों के आधार पर परखा और उन पर सवाल उठाए जाते हैं।’’
‘मेरी दुनिया सिर्फ एक रिश्ते तक सीमित नहीं’
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आकृति अग्रवाल ने एक और स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, ‘‘वह मेरी जिंदगी हैं, लेकिन मेरी जिंदगी में सिर्फ वही एक इंसान नहीं हैं। मेरा परिवार, दोस्त और ऐसे लोग भी हैं जो मेरे लिए मायने रखते हैं। यह निराशाजनक है कि लोग बिना किसी तथ्य के, सिर्फ अपने फायदे के लिए किसी सार्वजनिक हस्ती के बारे में कितनी आसानी से कहानियां बना लेते हैं। वर्षों की मेहनत, लगन और प्रतिष्ठा को बेबुनियाद अंदाजों से नुकसान पहुंच सकता है। लोग अक्सर यह बात समझ नहीं पाते।’’
जिस स्टोरी से उठीं चर्चाएं, उसका सच कुछ और निकला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आकृति अग्रवाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि वह संदेश केवल उनके करीबी दोस्तों के लिए था, लेकिन एक छोटी सी गलती के कारण उस व्यक्ति की छवि प्रभावित होने लगी, जिससे वह प्यार करती हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि वह अब भी यह नहीं बताना चाहतीं कि वह पोस्ट वास्तव में किसके लिए थी, क्योंकि उन्हें कर्म और ईश्वर के न्याय पर भरोसा है। आकृति ने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर दिखाई देने वाली हर बात को सच मानकर उसके आधार पर कहानियां नहीं बनानी चाहिए और बिना पुष्टि के किसी भी अफवाह पर विश्वास करने से बचना चाहिए।
सोशल मीडिया पर बरकरार हैं सगाई की तस्वीरें, चर्चाओं को मिला जवाब
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ब्रेकअप की चर्चाओं के बावजूद आकृति अग्रवाल के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर सगाई की तस्वीरें अब भी पिन की हुई हैं। वहीं, पृथ्वी शॉ भी समय-समय पर आकृति के साथ अपनी तस्वीरें और खास पलों से जुड़ी पोस्ट साझा करते रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आकृति के ताजा बयान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि दोनों के रिश्ते में किसी तरह की दरार आने की खबरें सही नहीं थीं। सोशल मीडिया पर चल रही अलगाव की चर्चाएं महज अटकलें साबित हुईं और उनका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं था।


