नॉटिंघम. भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया है, जिसमें स्पिनर रवि बिश्नोई की जगह तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को मौका मिला है।
सीरीज में इंग्लैंड 1-0 से आगे है। पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था, जबकि दूसरे टी20 में इंग्लैंड ने 191 रन का लक्ष्य चार विकेट खोकर हासिल कर लिया था। ऐसे में भारत के लिए सीरीज में बने रहने के लिहाज से यह मुकाबला बेहद अहम है। यदि भारतीय टीम यह मैच हारती है तो वह सीरीज जीतने की दौड़ से बाहर हो जाएगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत अब तक एक भी टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं जीत सका है।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर और जोश टंग।
भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और वरुण चक्रवर्ती।


