इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले लंदन पहुंचे रोहित शर्मा, स्थानीय क्लबों में शुरू किया अभ्यास

0

लंदन। पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ 14 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज की तैयारी के लिए लंदन पहुंच गए हैं। टीम से जुड़ने से पहले उन्होंने स्थानीय क्रिकेट क्लबों में अभ्यास शुरू कर दिया है, ताकि इंग्लैंड की पिचों और मौसम के अनुरूप खुद को बेहतर ढंग से तैयार कर सकें।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित ने सबसे पहले बर्कशायर के स्लो क्रिकेट क्लब में नेट्स पर बल्लेबाजी का अभ्यास किया। इसके बाद उन्होंने स्विनकोम्बे क्रिकेट क्लब में भी अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद रोहित अब केवल वनडे प्रारूप पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

इंग्लैंड की परिस्थितियों में रोहित का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने वहां खेले 27 वनडे मैचों में 64.9 की औसत से 1,428 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से सात शतक निकले हैं, जो इंग्लैंड में किसी भी विदेशी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे अधिक वनडे शतक हैं।

हाल ही में हैमस्ट्रिंग चोट से उबरने के बाद रोहित ने वापसी करते हुए चेन्नई वनडे में 79 रन की पारी खेली थी। अब वह पूरी तरह फिट हैं और इंग्लैंड सीरीज में एक बार फिर टीम की बल्लेबाजी की अगुआई करने के लिए तैयार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here