नई दिल्ली : महिला क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। प्रतिष्ठित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पहली बार महिला टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा, जहां शुक्रवार से भारत और इंग्लैंड के बीच चार दिवसीय एकमात्र टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में भारत और इंग्लैंड के टीम प्रबंधन के सामने सबसे बड़ी चुनौती सही प्लेइंग इलेवन का चयन करने की होगी, क्योंकि इस ऐतिहासिक मुकाबले में हर फैसला मैच के परिणाम पर असर डाल सकता है। इंग्लैंड को यह तय करना होगा कि ऐसी परिस्थितियों में कितनी तेज गेंदबाजी (पेस) का इस्तेमाल किया जाए जो पारंपरिक रूप से सीम बॉलिंग के अनुकूल होती हैं। भारत को अपनी बल्लेबाजी कॉम्बिनेशन और तेज गेंदबाजी आक्रमण के गठन को लेकर अहम फैसले लेने होंगे।
हालांकि घरेलू परिस्थितियों का फायदा इंग्लैंड को मिल सकता है और इसी वजह से उसे इस मुकाबले का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन भारतीय महिला टीम भी किसी मायने में कम नहीं है। विदेशी धरती पर टेस्ट क्रिकेट में भारत का प्रदर्शन लगातार बेहतर रहा है और इंग्लैंड के खिलाफ भी टीम ने कई यादगार नतीजे हासिल किए हैं। ऐसे में लॉर्ड्स में होने वाला यह ऐतिहासिक महिला टेस्ट केवल एक औपचारिक मुकाबला नहीं, बल्कि दोनों टीमों के बीच प्रतिष्ठा, इतिहास और श्रेष्ठता की रोमांचक जंग साबित हो सकता है।
भारत बनाम इंग्लैंड महिला टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
- इंडिया वुमन बनाम इंग्लैंड वुमन एकमात्र टेस्ट मैच कब से खेला जाएगा?
इंडिया वुमन बनाम इंग्लैंड वुमन एकमात्र टेस्ट मैच 10 से 13 जुलाई 2026 तक खेला जाएगा। - इंडिया वुमन बनाम इंग्लैंड वुमन एकमात्र टेस्ट मैच किस मैदान पर खेला जाएगा?
इंडिया वुमन बनाम इंग्लैंड वुमन एकमात्र टेस्ट मैच लंदन के लॉर्ड्स में खेला जाएगा। लॉर्ड्स में यह महिलाओं का पहला टेस्ट मैच भी है। - इंडिया वुमन बनाम इंग्लैंड वुमन एकमात्र टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार कितने बजे शुरू होगा?
इंडिया वुमन बनाम इंग्लैंड वुमन एकमात्र टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 03:30 बजे शुरू होगा। - इंडिया वुमन बनाम इंग्लैंड वुमन एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारतीय समयानुसार कितने बजे टॉस होगा?
इंडिया वुमन बनाम इंग्लैंड वुमन एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारतीय समयानुसार दोपहर 03:00 बजे टॉस होगा। - इंडिया वुमन बनाम इंग्लैंड वुमन एकमात्र टेस्ट मैच का भारत में किसी टीवी चैनल पर लाइव टेलीकास्ट होगा?
इंडिया वुमन बनाम इंग्लैंड वुमन एकमात्र टेस्ट मैच का भारत में लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। - इंडिया वुमन बनाम इंग्लैंड वुमन एकमात्र टेस्ट मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग किस OTT प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी?
इंडिया वुमन बनाम इंग्लैंड वुमन एकमात्र टेस्ट मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव (SonyLiv) ऐप पर उपलब्ध होगी।
इस प्रकार हैं भारत और इंग्लैंड की टीमें
भारत: स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया, हरलीन देओल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), प्रिया पूनिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्नेह राणा, सायली सतघरे, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह, नंदनी शर्मा, श्री चरणी।
इंग्लैंड: नैट सीवर-ब्रंट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, माइया बाउचर, एलिस कैप्सी, टिली कॉर्टीन-कोलमैन, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, एमी जोंस (विकेटकीपर), हीथर नाइट, एम्मा लैंब, ग्रेस पॉट्स, ऐली थ्रेलकेल्ड, मैडी विलियर्स, इजी वोंग।


