नई दिल्ली : फीफा विश्व कप 2026 में गोल्डन बूट की दौड़ बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी लियोनल मेसी और फ्रांस के स्टार फॉरवर्ड किलियन एम्बाप्पे के बीच शीर्ष स्थान के लिए कांटे की टक्कर चल रही है। मोरक्को के खिलाफ गोल दागने के बाद एम्बाप्पे ने मेसी की बराबरी कर ली है और दोनों खिलाड़ियों के नाम अब 8-8 गोल दर्ज हैं। वहीं नॉर्वे के एर्लिंग हालैंड 7 गोल के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं और गोल्डन बूट की रेस में मजबूती से चुनौती पेश कर रहे हैं।
इंग्लैड के कप्तान हैरी केन ने 6 गोल किए हैं और वह चौथे नंबर पर हैं। टॉप-10 में उस्मान डेम्बेले, सेनेगल के इस्माइला सार, स्पेन के मिकेल ओयारजाबल, मेक्सिको के जूलियन क्विनोनेस, इंग्लैंड के जूड बेलिंघम और ब्राजील के विनीयस जूनियर शामिल हैं। नंबर 6 से नंबर 10 तक के खिलाड़ियों ने 4-4 गोल किए हैं। 1-1 असिस्ट किए हैं। नीचे पूरी टेबल देख सकते हैं।



