नई दिल्ली : टी20 क्रिकेट में 200 या उससे अधिक का टीम स्कोर बनाना अब आम बात हो गई है। भारत सहित दुनिया की कई टीमें इस प्रारूप में कई बार 200 प्लस का आंकड़ा पार कर चुकी हैं। ऐसे मुकाबलों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव शीर्ष स्थान पर हैं। इस सूची में रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर हैं, जबकि संजू सैमसन, ग्लेन मैक्सवेल, जोस बटलर और अभिषेक शर्मा जैसे विस्फोटक बल्लेबाज भी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने 200+ टीम टोटल वाले मैचों में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से खूब छक्के बरसाए हैं।
छक्कों के बादशाह सूर्यकुमार, रोहित शर्मा नंबर-2
200 प्लस टीम टोटल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम पर दर्ज है जिन्होंने कुल 65 छक्के 27 पारियों में लगाए हैं जबकि इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 19 पारियों में कुल 64 छक्के लगाए हैं। वहीं तीसरे नंबर पर संजू सैमसन हैं जिन्होंने 19 पारियों में 62 छक्के लगाए हैं जबकि अभिषेक शर्मा 8वें स्थान पर हैं जिन्होंने 16 पारियों में कुल 50 छक्के जड़े हैं।
200+ टीम टोटल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-8 बल्लेबाज
65 छक्के: सूर्यकुमार यादव (27 पारी)
64 छक्के: रोहित शर्मा (19 पारी)
62 छक्के: संजू सैमसन (19 पारी)
57 छक्के: क्विंटन डी कॉक (17 पारी)
54 छक्के: हार्दिक पंड्या (30 पारी)
53 छक्के: ग्लेन मैक्सवेल (18 पारी)
51 छक्के: जोस बटलर (21 पारी)
50 छक्के: अभिषेक शर्मा (16 पारी)
रिकॉर्ड की दौड़ में संजू सैमसन आगे, गुरबाज पीछे
इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टी20 मैच में संजू सैमसन ने अपनी पारी के दौरान 2 छक्के लगाए और टी20आई क्रिकेट में वो बतौर विकेटकीपर 40 पारियों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए। उन्होंने रहमानुल्लाह गुरबाज को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने टी20आई की 40 पारियों के बाद कुल 64 छक्के लगाए थे। इस लिस्ट में साई होप और निकोलस पूरना 56-56 छक्कों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं।
T20I में बतौर विकेटकीपर 40 पारियों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर
70 छक्के: संजू सैमसन
64 छक्के: रहमानुल्लाह गुरबाज
56 छक्के: शाई होप
56 छक्के: निकोलस पूरन
53 छक्के: ब्रेंडन मैकुलम
51 छक्के: कुसल मेंडिस


