आरसीबी में बड़े बदलाव के संकेत, दिनेश कार्तिक के बयान से बढ़ीं अटकलें

0

नई दिल्ली : इंग्लैंड की टेस्ट टीम में संभावित बदलावों का असर अब आईपीएल तक भी पहुंचता नजर आ रहा है। टेस्ट टीम के मुख्य कोच पद से ब्रेंडन मैकुलम के हटने के बाद कई दिग्गजों के नाम नए कोच के तौर पर चर्चा में हैं। इनमें भारत के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और जिम्बाब्वे के दिग्गज एंडी फ्लावर भी शामिल बताए जा रहे हैं। ऐसी अटकलें हैं कि यदि एंडी फ्लावर इंग्लैंड की जिम्मेदारी संभालते हैं, तो उन्हें आईपीएल 2027 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का साथ छोड़ना पड़ सकता है। इन चर्चाओं के बीच आरसीबी के मौजूदा मेंटर दिनेश कार्तिक ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस तरह की खबरों ने उन्हें काफी हैरान किया है।

टीम के बल्लेबाजी कोच और मेंटोर दिनेश कार्तिक ने इस बात को स्वीकारा है कि ब्रेंडन मैकुल्लम के बाद एंडी फ्लॉवर इंग्लैंड के टेस्ट हेड कोच के प्रबल दावेदार बन सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मगर उन्होंने यह भी कहा है कि उसके लिए अगर वह आरसीबी का साथ छोड़ते हैं तो उन्हें हैरानी होगी। एंडी फ्लॉवर इससे पहले इंग्लैंड की टीम को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर और ऑस्ट्रेलिया में आखिरी एशेज जीत तक पहुंचा चुके हैं। ऐसे में उनका नाम अब दोबारा से इस पद के लिए प्रबल दावेदार के तौर पर सामने आ रहा है।

क्या बोले दिनेश कार्तिक?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसको लेकर दिनेश कार्तिक ने स्काई स्पोर्ट्स के साथ क्रिकेड पॉडकास्ट में बात करते हुए कहा, ”अगर गंभीरता से देखा जाए तो वह (एंडी फ्लॉवर) अच्छे विकल्प हो सकते हैं। वह बिल्कुल इस पद के लिए एक नाम हो सकते हैं लेकिन मैं बहुत हैरान हो जाऊंगा अगर वह इसे स्वीकार करते हैं, यह जानते हुए कि इंग्लैंड का शेड्यूल बहुत व्यस्त रहता है। वह अभी बहुत सारी लीग का हिस्सा हैं और मुझे पक्का पता है कि उनके पास वक्त नहीं है। उनके पास अभी आरसीबी के साथ साइन किया हुआ करार है इसलिए मुझे लगता है कि अगर वह ऐसा करेंगे तो वह कई टेस्ट मिस कर सकते हैं।”

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कार्तिक ने यह भी कहा,”हालांकि, इंग्लैंड की तरफ से आईपीएल और टेस्ट क्रिकेट के बीच सामंजस्य बनाने की बात एक आर्टिकल में लिखी गई थी। लेकिन क्या यह इंग्लैंड के लिए ठीक होगा कि एशेज की तैयारी के बीच उनके हेड कोच कुछ मैचों के लिए मौजूद नहीं रहेंगे? मैंने सुना है कि अगले साल मई में इंग्लैंड को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच खेलना है और उस वक्त फ्लॉवर आरसीबी के साथ होंगे, जो एक बड़ी चुनौती हो सकता है। मुझे भरोसा है कि वह एक अच्छे कोच हैं लेकिन सवाल यह है कि उनके पास वक्त है या नहीं। अगर हां है वक्त तो मैं बहुत हैरान हो जाऊंगा।”

एंडी फ्लॉवर ने आईपीएल 2024 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ तीन वर्ष का अनुबंध किया था। उनके कोचिंग स्टाफ से जुड़ने के बाद टीम ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की और उनके मार्गदर्शन में आरसीबी ने 2025 तथा 2026 में लगातार दो बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया। हालांकि, यदि उन्हें इंग्लैंड की टेस्ट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया जाता है, तो उनके सामने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में से किसी एक को प्राथमिकता देने का महत्वपूर्ण फैसला होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here