नई दिल्ली : भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद आईसीसी ने ताजा टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है। ईशान किशन शीर्ष स्थान पर कायम हैं, जबकि अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं, तिलक वर्मा को रैंकिंग में नुकसान हुआ है और वह दो स्थान फिसलकर आठवें पायदान पर आ गए हैं।
आईसीसी की टी20आई बल्लेबाजी रैंकिंग के टॉप-10 में तीन भारतीय बल्लेबाजों ने जगह बनाई है, जिसमें ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा शामिल हैं। दूसरी ओर, वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शुभमन गिल, विराट कोहली और रोहित शर्मा अपने-अपने स्थान पर बरकरार हैं। भारतीय बल्लेबाजों का यह प्रदर्शन सीमित ओवरों के क्रिकेट में टीम की मजबूत स्थिति को दर्शाता है।
ईशान का जलवा, तिलक को नुकसान
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन को ताजा रैंकिंग में 892 रेटिंग अंक मिले हैं और वो पहले स्थान पर हैं जबकि अभिषेक के अब 858 रेटिंग अंक हैं और वो दूसरे नंबर पर हैं। तिलक वर्मा अब 8वें नंबर पर आ गए जिनके 733 रेटिंग अंक हैं जबकि ताजा रैंकिंग में जोस बटलर को फायदा हुआ है और वो छठे नंबर पर आ गए हैं। बटलर को एक स्थान का फायदा हुआ और अब उनके 748 रेटिंग अंक हैं जबकि हैरी ब्रुक ने 12 स्थान का छलांग लगाया और वो 7वें नंबर पर आ गए जिनके 734 रेटिंग अंग हैं। ब्रुक ने भारत के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में सबसे ज्यादारन बनाए थे और प्लेयर ऑफ द सीरीज भी रहे थे।

गिल, रोहित और कोहली अपने स्थान पर कायम
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले के बाद आईसीसी ने वनडे बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग जारी की है। इसमें भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा बरकरार है। शुभमन गिल दूसरे स्थान पर कायम हैं, जबकि विराट कोहली तीसरे और रोहित शर्मा चौथे पायदान पर बने हुए हैं। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर काबिज हैं। वहीं, इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक को नुकसान हुआ है और वह टॉप-10 से बाहर होकर 11वें स्थान पर खिसक गए हैं। पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम एक स्थान फिसलकर सातवें नंबर पर आ गए हैं, जबकि वेस्टइंडीज के शाई होप एक स्थान के फायदे के साथ छठे पायदान पर पहुंच गए हैं।


