जापान ओपन में भारत को बड़ा झटका, आयुष, उन्नति और लक्ष्य हुए बाहर

0

नई दिल्ली : जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत को पहले दौर में निराशा हाथ लगी। युवा खिलाड़ी आयुष शेट्टी और उन्नति हुड्डा संघर्षपूर्ण मुकाबलों में हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गए, जबकि लक्ष्य सेन को सीधे गेम में शिकस्त का सामना करना पड़ा। एशिया चैंपियनशिप के उपविजेता आयुष ने दूसरे वरीय और पूर्व विश्व चैंपियन कुन्लावुत वितिदसर्न को कड़ी टक्कर दी, लेकिन तीन गेम तक चले मुकाबले में उन्हें 21-19, 23-25, 21-15 से हार झेलनी पड़ी। आयुष के दमदार प्रदर्शन के बावजूद भारत का अभियान शुरुआती दौर में ही कमजोर पड़ गया।

विश्व रैंकिंग में 24वें स्थान पर काबिज उन्नति को चीनी ताइपै की हुआंग यू सुन ने 16-21, 21-16, 21-15 से मात दी। आल इंग्लैंड चैम्पियनशिप उपविजेता लक्ष्य को स्थानीय खिलाड़ी कोकी वातानाबे ने 38 मिनट में 21 -16, 21-14 से हराया। भारत के तीनों खिलाड़ी पहले दौर की बाधा भी पार नहीं कर सके जो अगले महीने दिल्ली में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप से पहले अच्छा संकेत नहीं है। भारत 17 साल बाद इसकी मेजबानी कर रहा है। अब भारत की उम्मीदें दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू और ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की मिश्रित टीम पर टिकी हैं। सिंधू का सामना पांचवीं वरीयता प्राप्त चीन की हान युइ से होगा जबकि ध्रुव और तनीषा शीर्ष वरीयता प्राप्त फेंग यान झि और हुआंग डोंग पिंग से खेलेंगे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here