नई दिल्ली : भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड को छह विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की है। अब दोनों टीमें गुरुवार को कार्डिफ में दूसरे वनडे में आमने-सामने होंगी, जहां टीम इंडिया की नजर जीत के साथ सीरीज पर कब्जा जमाने पर होगी। यदि भारत यह मुकाबला जीत लेता है तो वह 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर सीरीज अपने नाम कर लेगा। दूसरी ओर, इंग्लैंड के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा होगा और वह सीरीज में वापसी के इरादे से पूरी ताकत झोंकेगा। ऐसे में भारतीय टीम भी अपनी सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।
गुरनूर की फिटनेस पर संशय
दूसरे वनडे मैच के लिए भारत की बेस्ट संभावित प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है इसका चयन एआई (गूगल जेमिनी) ने किया। एआई के मुताबिक दूसरे मैच में गुरनूर बरार की जगह प्लेइंग इलेवन में प्रसिद्ध कृष्णा को बनाए रखा जाएगा जिन्होंने 2 विकेट लिए थे। गुरनूर को दूसरे मैच के दौरान फिटनेस संबंधी कुछ समस्या हुई थी ऐसे में उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। एआई के मुताबिक कार्डिफ में पिच अगर तेज गेंदबाजों को मदद देने वाली हुई तो अर्शदीप को मौका दिया जा सकता है तो वहीं अगर पिच स्पिनरों के लिए मददगार वाली रहती है तो फिर कुलदीप यादव प्लेइंग इलेवन में नजर आ सकते हैं।
रोहित-गिल की जोड़ी फिर तैयार
एआई की संभावित प्लेइंग इलेवन में बल्लेबाजी क्रम में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। सलामी जोड़ी के रूप में रोहित शर्मा और शुभमन गिल पारी की शुरुआत करेंगे। पहले वनडे में रोहित बड़ी पारी नहीं खेल सके थे, जबकि तीसरे नंबर पर विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे, जो पिछले मुकाबले में प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे थे। इसके बाद मध्यक्रम में श्रेयस अय्यर और केएल राहुल टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे। एआई ने टीम में तीन ऑलराउंडरों शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल को जगह दी है। इनमें वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल ने पहले वनडे में नाबाद अर्धशतकीय पारियां खेलकर जीत में अहम भूमिका निभाई थी। गेंदबाजी आक्रमण में जसप्रीत बुमराह अपनी जगह बनाए रखेंगे, जबकि ईशान किशन को संभावित प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है और उन्हें अपने मौके के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।
AI ने चुनी दूसरे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा/गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह/कुलदीप यादव।


