नई दिल्ली : भारतीय वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 80 रनों की पारी खेली थी, लेकिन वह शतक पूरा करने से पहले ही क्रैम्प के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। दूसरे वनडे में भी गिल ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन वह इसे बड़ी पारी में नहीं बदल सके और 30 गेंदों पर 31 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, इस छोटी पारी के बावजूद शुभमन गिल ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। उन्होंने वनडे कप्तान के तौर पर शुरुआती 10 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में मोहम्मद अजहरुद्दीन को पीछे छोड़ दिया और भारतीय कप्तानों की खास सूची में अपनी जगह बना ली।
छोटी पारी में भी गिल का बड़ा रिकॉर्ड, अजहरुद्दीन को छोड़ा पीछे
गिल का बतौर कप्तान इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 10वीं पारी थी। गिल अब तक वनडे में बतौर कप्तान 10 पारियों में कुल 527 रन बना चुके हैं। इन 527 रन के दम पर वो मोहम्मद अजहरुद्दीन से आगे निकल गए हैं जिन्होंने बतौर कप्तान अपने पहले 10 पारियों में कुल 462 रन बनाए थे। गिल अब तीसरे नंबर पर आ गए जबकि अजहरुद्दीन चौथे नंबर पर खिसक गए। इस लिस्ट में पहले नंबर पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने बतौर कप्तान वनडे की पहली 10 पारियों में कुल 543 रन बनाए थे।
भारत की ओर से वनडे प्रारूप में बतौर कप्तान शुरुआती 10 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रोहित शर्मा और विराट कोहली संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। दोनों ने अपनी शुरुआती 10 कप्तानी पारियों में 543-543 रन बनाए थे। इस सूची में सौरव गांगुली 433 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं, जबकि शिखर धवन और सचिन तेंदुलकर 393-393 रन के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। इन भारतीय कप्तानों में रोहित शर्मा का बल्लेबाजी औसत सबसे बेहतर 78 रहा है, जबकि मोहम्मद अजहरुद्दीन का औसत 77 था।
बतौर कप्तान वनडे की पहली 10 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय (औसत/स्ट्राइक रेट)
543 रन: रोहित शर्मा (78/97)
543 रन: विराट कोहली (60/97)
527 रन: शुभमन गिल (66/111)
462 रन: एम. अजहरुद्दीन (77/89)
433 रन: सौरव गांगुली (53/82)
393 रन: शिखर धवन (44/83)
393 रन: सचिन तेंदुलकर (44/80)


