सीबीएसई वेस्ट ज़ोन बालक तैराकी प्रतियोगिता के लिए गणेश कुंटे बने ऑब्जर्वर

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। सागर पब्लिक स्कूल, रोहित नगर, भोपाल के वरिष्ठ तैराकी प्रशिक्षक गणेश कुंटे को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीबीएसई खेल सत्र 2026-27 के अंतर्गत आयोजित होने वाली वेस्ट ज़ोन बालक तैराकी चैंपियनशिप के लिए सीबीएसई ऑब्जर्वर (CBSE Observer) नियुक्त किया है। इस संबंध में सीबीएसई ने 17 जुलाई 2026 को आदेश जारी किया।  यह प्रतियोगिता 20 से 23 जुलाई 2026 तक स्प्रिंग फील्ड वर्ल्ड स्कूल, विदिशा में आयोजित होगी। ऑब्जर्वर के रूप में गणेश कुंटे प्रतियोगिता के तकनीकी संचालन, निष्पक्ष आयोजन, प्रबंधन व्यवस्था तथा सीबीएसई के दिशा-निर्देशों के प्रभावी अनुपालन की निगरानी करेंगे। उनकी जिम्मेदारी प्रतियोगिता को निर्धारित मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक संपन्न कराना होगी।  गणेश कुंटे की नियुक्ति को सागर पब्लिक स्कूल के साथ-साथ भोपाल के खेल जगत के लिए भी सम्मानजनक उपलब्धि माना जा रहा है। तैराकी के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव, तकनीकी दक्षता और खिलाड़ियों को तैयार करने में दिए गए योगदान को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।  इस अवसर पर सागर पब्लिक स्कूल परिवार ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं मध्य प्रदेश तैराकी संघ के जय वर्मा, पीयूष शर्मा, दामोदर आर्य, मुमताज खान और विष्णु कांत सहाय सहित अनेक खेल पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने गणेश कुंटे को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here