कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले भारतीय जूडो टीम में संकट, दो बड़े नाम हुए बाहर

0

नई दिल्ली : राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 की रजत पदक विजेता जूडोका तूलिका मान को ग्लासगो में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय टीम से बाहर कर दिया है। नाडा ने उन्हें पिछले 12 महीनों के दौरान तीन बार अपने रहने के स्थान (व्हेयरअबाउट्स) की अनिवार्य जानकारी समय पर उपलब्ध नहीं कराने के कारण अस्थायी रूप से निलंबित किया है। इस कार्रवाई के बाद पदक की प्रबल दावेदार मानी जा रही तूलिका मान राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकेंगी, जिससे भारतीय जूडो टीम को बड़ा झटका लगा है।

तूलिका मान ने 2022 के बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 78 किग्रा से अधिक वजन वर्ग में रजत पदक जीता था। तूलिका मान इस बार भी पदक की प्रबल दावेदार थीं। एक जूडो कोच के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने लिखा, वह 12 महीनों के भीतर तीन बार रहने के स्थान की जानकारी देने में नाकाम रहीं और नाडा ने उन्हें नोटिस भेजा है, इसलिए उन्हें टीम से बाहर किया जाएगा।

इससे पहले गुरुवार को भारतीय जूडो टीम को एक और बड़ा झटका लगा था, जब 73 किलोग्राम से कम भार वर्ग के जूडोका अरुण कुमार प्रतियोगिता से पहले किए गए डोप परीक्षण में विफल पाए गए और उन्हें भी भारतीय दल से बाहर कर दिया गया। लगातार दो प्रमुख खिलाड़ियों के बाहर होने से राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय जूडो टीम की तैयारियों और पदक संभावनाओं पर असर पड़ना तय माना जा रहा है। भारतीय जूडो दल अभी तक ग्लासगो के लिए रवाना नहीं हुआ है, क्योंकि जूडो स्पर्धाओं की शुरुआत 31 जुलाई से होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, भारतीय टीम के खिलाड़ी 27 जुलाई को ग्लासगो के लिए प्रस्थान करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here