आयरलैंड वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम घोषित, रहमत शाह पहली बार बने कप्तान

0

मोहम्मद नबी टीम से बाहर, फजलहक फारूकी की वापसी; 5 अगस्त से शुरू होगी पांच मैचों की सीरीज

नई दिल्ली। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आयरलैंड दौरे पर खेली जाने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को इस बार टीम में जगह नहीं मिली है, जबकि तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी की वापसी हुई है। इसके अलावा यामीन अहमदजई और सलीम सफी को भी टीम में शामिल किया गया है।

इस सीरीज में अफगानिस्तान की वनडे टीम की कमान पहली बार रहमत शाह संभालेंगे। विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को उपकप्तान बनाया गया है। वहीं भारत दौरे पर टीम का हिस्सा रहे फरीद मलिक और बिलाल सामी को इस बार बाहर रखा गया है। अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 5 अगस्त से होगी। पहले दो मुकाबले ब्रेडी क्रिकेट ग्राउंड, मैगरामेसन में खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों टीमें बेलफास्ट जाएंगी, जहां शेष तीन वनडे 10, 12 और 15 अगस्त को आयोजित होंगे।

अफगानिस्तान की टीम:
रहमत शाह (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (उपकप्तान), इब्राहिम जादरान, सेदीकुल्लाह अटल, हश्मतुल्लाह शाहिदी, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह ओमरजई, इकराम अलीखिल, नंगयाल खारोटाई, राशिद खान, एएम गजनफर, यामीन अहमदजई, सलीम सफी, फजलहक फारूकी और जिया-उर-रहमान शरीफी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here