पूर्व विकेटकीपर की राय, रोहित के साथ वैभव करें पारी की शुरुआत

0

नई दिल्ली : भारत के पूर्व क्रिकेटर और विकेटकीपर-बल्लेबाज फारुख इंजीनियर का मानना है कि 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए वैभव सूर्यवंशी को रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने का मौका दिया जाना चाहिए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनका कहना है कि मौजूदा ओपनर शुभमन गिल को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतारा जा सकता है, जिससे भारत का मध्यक्रम और अधिक मजबूत होगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फारुख इंजीनियर के अनुसार, यह संयोजन टीम को आक्रामक शुरुआत देने के साथ-साथ बल्लेबाजी क्रम में बेहतर संतुलन भी प्रदान करेगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फारुख इंजीनियर ने पीटीआई से बातचीत में कहा,”मेरे हिसाब से आदर्श ओपनिंग जोड़ी शुभमन गिल और वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है। गिल एक क्लास बल्लेबाज हैं और इस समय मुझे लगता है कि वह भारतीय टीम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। इसलिए उन्हें चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। गिल ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जो हर गेंद को हवा में खेलने की कोशिश करते हों। वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की दाएं-बाएं हाथ की ओपनिंग जोड़ी टीम के लिए आदर्श साबित हो सकती है, जबकि गिल नंबर-4 पर मध्यक्रम को मजबूती देंगे।”

ओपनिंग छोड़ चौथे नंबर पर उतरें शुभमन गिल?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इंजीनियर ने कहा, ‘अगर रोहित खेलते हैं और मुझे लगता है कि उन्हें खेलना चाहिए तो उन्हें सूर्यवंशी के साथ ओपनिंग करने दें। उनके (सूर्यवंशी) जैसा बैट्समैन ओपनिंग में ज्यादा बेहतर है क्योंकि वह फील्ड में बड़े गैप ढूंढ लेता है। विराट कोहली तीसरे नंबर पर आ सकते हैं। गिल चौथे नंबर पर आ सकते हैं और फिर हमारे पास एक ठोस बल्लेबाजी क्रम होगा।’

जिम्बाब्वे दौरे पर वैभव सूर्यवंशी का दमदार प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हाल ही में खत्म हुए तीन मैचों की टी20 सीरीज में दो अर्धशतक के साथ 151 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता। इंजीनियर को लगा कि 15 साल के इस खिलाड़ी ने 50 ओवर के खेल में जगह बनाने के लिए काफी कुछ किया है।

वनडे टीम में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री का यही सही वक्त?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फारुख इंजीनियर ने कहा, “मुझे लगता है कि वैभव सूर्यवंशी को भारतीय वनडे टीम में शामिल करने का यही सही समय है। मैं नहीं समझता कि लोग वनडे और टी20 क्रिकेट में इतना बड़ा अंतर क्यों मानते हैं, क्योंकि मेरे लिए हाफ-वॉली तो हाफ-वॉली ही होती है। वैभव लगातार रन बना रहा है और उसके पास पारी की शुरुआत करने का भरपूर आत्मविश्वास है। वह टीम को जिताने वाला खिलाड़ी साबित हो सकता है। जब कोई बल्लेबाज शुरुआत में तेज और मजबूत शुरुआत देता है, तो बाकी बल्लेबाजों को पारी संभालने, साझेदारी बनाने और बड़े स्कोर की नींव रखने का पर्याप्त समय मिल जाता है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here