कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 पदक तालिका: ऑस्ट्रेलिया ने जमाया कब्जा, भारत ने बढ़ाई रफ्तार

0

नई दिल्ली : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पदक तालिका में ऑस्ट्रेलिया अपना दबदबा कायम रखते हुए शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। ऑस्ट्रेलियाई दल ने अब तक 26 स्वर्ण, 13 रजत और 20 कांस्य सहित कुल 59 पदक जीतकर पदकों का पचासा पार कर लिया है। इंग्लैंड 32 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है। उसके खाते में 8 स्वर्ण, 12 रजत और 12 कांस्य पदक हैं। वहीं, कनाडा तीसरे स्थान पर काबिज है, जिसने अब तक 7 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य सहित कुल 21 पदक अपने नाम किए हैं।

भारत ने पदकों की संख्या के मामले में दहाई का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि, उसकी रैंकिंग में सुधार नहीं हुआ है। वह 8वें नंबर पर बना हुआ है। ग्लासगो में सोमवार (27 जुलाई) का दिन भारत के लिए काफी अच्छा रहा। भारत ने 1 स्वर्ण, 3 रजत और दो कांस्य पदक जीते। शर्मिला धनखड़ ने पैरा शॉटफुट में स्वर्ण जीतकर इतिहास रचा। इसी स्पर्धा में शिल्पा शायला को कांस्य पदक मिला। वेटलिफ्टिंग में भारत अबतक 6 पदक जीत चुका है।

पदकों की दौड़ में भारत से आगे निकला नाइजीरिया

नाइजीरिया का स्थान भारत से ऊपर है। उसके 10 पदक हैं। उसने 6 स्वर्ण और 4 रजत पदक जीते हैं। स्कॉटलैंड के 11 पदक हैं। उसने 6 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक जीते हैं। साउथ अफ्रीका ने 11 पदक जीते हैं। उसके 3 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य पदक जीते हैं। मलेशिया के 5 पदक हैं। 3 स्वर्ण और 2 कांस्य पदक जीते हैं। जमैका 9वें नंबर पर है। उसने 2 पदक जीते हैं। न्यूजीलैंड ने 1 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य पदक जीते हैं। उसके कुल 8 पदक हो गए हैं।

पांचवें दिन के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पूरी पदक तालिका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here