Commonwealth Games 2026: छत्तीसगढ़ की वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने रजत पदक जीतकर रचा इतिहास

0

भारत को ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पांचवां मेडल मिल गया है। भारतीय वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने सिल्वर मेडल जीतते हुए अपना नाम इतिहास के पन्नों पर अमर कर लिया है। उन्होंने सोमवार को 53 किलोग्राम वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले भारत को वेटलिफ्टिंग में तीन मेडल मिले थे। मीराबाई चानू ने गोल्ड, राजा मुथुपाडी और रिशिकांता सिंह ने सिल्वर मेडल जीते थे। अब यह वेटलिफ्टिंग में भारत का मौजूदा कॉमनवेल्थ खेलों में चौथा मेडल है।

भारतीय वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने पहले राउंड में क्लीन लिफ्ट करते हुए 82 किलोग्राम, 85 किलोग्राम और 88 किलोग्राम का वजन उठाया। इसके बाद क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 103 किलोग्राम वजन उठाया। दूसरे प्रयास में उन्होंने 107 किलोग्राम और तीसरे राउंड में 111 किलोग्राम उठाया। इसी के साथ उन्होंने देश के नाम सिल्वर मेडल किया। नाइजीरिया की दिदीह ने इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता। 2003 में जन्मी ज्ञानेश्वरी यादव छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के भोदिया गांव की रहने वाली हैं। वह भारत की सबसे प्रतिभाशाली युवा भारोत्तोलकों में से एक हैं। उन्होंने घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय दोनों सर्किटों में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए तेजी से अपनी पहचान बनाई है।
छत्तीसगढ़ पुलिस में सहायक उप-निरीक्षक (ASI) के रूप में कार्यरत, ज्ञानेश्वरी ने अपने खेल करियर और जनसेवा के बीच बेहतरीन संतुलन बनाया है। इसके साथ ही हल्के वजन वर्ग में भारत की अग्रणी भारोत्तोलकों में खुद को स्थापित किया है। राष्ट्रमंडल खेल 2026 से पहले अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनके शानदार प्रदर्शन में बहरीन में हुए 2024 विश्व भारोत्तोलक चैंपियनशिप में पांचवां स्थान शामिल है। उन्हें 2025 में छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान ‘गुंडाधूर सम्मान’ से अलंकृत किया गया था।

भारत के लिए अब तक CWG 2026 में मेडल जीतने वाले

  • मीराबाई चानू: गोल्ड (वेटलिफ्टिंग)
  • रिशिकांता सिंह चनबम: सिल्वर (वेटलिफ्टिंग)
  • राजा मुथुपंडी: सिल्वर (वेटलिफ्टिंग)
  • ज्ञानेश्वरी यादव: सिल्वर (वेटलिफ्टिंग)
  • झंडू कुमार: ब्रॉन्ज (पैरा पॉवरलिफ्टिंग)

53 किलोग्राम महिला वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के परिणाम
कॉमनवेल्थ खेलों में भारतीय वेटलिफ्टर्स का प्रदर्शन पिछले कई सालों में शानदार रहा है। 1990, 2002, 2018 और 2022 में भी वेटलिफ्टिंग से भारत को सबसे ज्यादा मेडल मिले हैं। भारत वेटलिफ्टिंग के मामले में दूसरा सबसे सफल देश है जिसने राष्ट्रमंडल खेलों में अब तक 133 मेडल जीते हैं और 46 गोल्ड इसमें शामिल हैं। 2022 में बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को 10 मेडल (3 गोल्ड, 3 सिल्वर, 4 ब्रॉन्ज) वेटलिफ्टिंग में ही मिले थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here