WTC रन मशीन: रूट नंबर-1, भारत के 4 बल्लेबाज टॉप-10 में शामिल

0

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। यह श्रृंखला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के लिहाज से टीम इंडिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल भारतीय टीम WTC अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है और फाइनल की दौड़ में मजबूती से बने रहने के लिए उसे इस दौरे पर बेहतर प्रदर्शन करना होगा। शुभमन गिल की अगुआई वाली भारतीय टीम का लक्ष्य श्रीलंका को उसके घर में हराकर महत्वपूर्ण अंक हासिल करना होगा। यदि भारत इस टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज करता है, तो उसकी WTC अंकतालिका में स्थिति और मजबूत हो सकती है तथा शीर्ष टीमों के बीच पहुंचने की राह आसान हो जाएगी।

WTC 2025-27: टॉप-10 रन स्कोररों में 4 भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिल रहा है। शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल समेत कुल चार भारतीय बल्लेबाज टॉप-10 में शामिल हैं, जो टीम इंडिया की मजबूत बल्लेबाजी का प्रमाण है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस सूची में सबसे ऊपर इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट काबिज हैं, जिन्होंने शानदार निरंतरता के दम पर पहला स्थान हासिल किया है। दिलचस्प बात यह है कि टॉप-10 में एक भी पाकिस्तानी बल्लेबाज शामिल नहीं है, जबकि इंग्लैंड के चार बल्लेबाजों ने इस सूची में जगह बनाई है। इससे मौजूदा WTC चक्र में इंग्लिश बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का अंदाजा लगाया जा सकता है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में अब तक जो रूट ने 13 मैचों में 1108 रन बनाए हैं जिसमें 5 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं जबकि इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद हैरी ब्रुक ने 13 मैचों में 1056 रन 2 शतक और 7 अर्धशतक की मदद से बनाए हैं। तीसरे नंबर पर भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल हैं जिन्होंने अब तक खेले 8 मैचों में 5 शतक और एक अर्धशतक की मदद से 950 रन बनाए हैं जबकि छठे नंबर पर केएल राहुल 9 मैचों में 796 रन बनाकर मौजूद हैं। लिस्ट में रविंद्र जडेजा 9वें जबकि यशस्वी जायसवाल 10वें स्थान पर हैं।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज
प्लेयरसालमैचपारीनाबादरनबेस्ट स्कोरऔसतगेंदस्ट्राइक रेट100500चौकाछक्का
जो रूट2025-202613252110816048.17192257.645221181
हैरी ब्रुक2025-202613251105615844127982.5627311715
शुभमन गिल2025-2025814295026979.16146464.8951010815
बेन डकेट2025-20261325091014936.4105586.252321304
ट्रैविस हेड2025-2026816085317053.31107379.493201029
केएल राहुल2025-2025917179613749.75164248.47330984
साई होप2025-20261019074814039.36148850.26320795
जेमी स्मिथ2025-202612233746184*37.399674.891418816
रविंद्र जडेजा2025-20259155725107*72.5128956.242606813
यशस्वी जायसवाल2025-2025917071317541.94106566.943331056

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here