CWG 2026: भारत ने जीते 39 पदक, 13 गोल्ड के दम पर चौथा स्थान किया हासिल

0

नई दिल्ली : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा पूरी दुनिया के सामने मनवाया। ग्लासगो में आयोजित इन खेलों के समापन के साथ भारत ने कुल 39 पदक अपने नाम किए। भारतीय दल ने 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया। कई खेलों में दमदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने एक बार फिर राष्ट्रमंडल खेलों में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई।

बॉक्सिंग में भारत का दमदार पंच, झटके कुल 10 पदक

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल बॉक्सिंग में जीता और इसकी संख्या कुल 7 रही साथ ही भारत को इस इवेंट में 3 सिल्वर मेडल भी मिले यानी बॉक्सिंग में भारत के मेडल की कुल संख्या 10 रही। इसके अलावा भारत ने एथलेटिक्स में 3 गेल्ड, 7 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज समेत कुल 16 मेडल अपने नाम किए। जूडो में भारत के कुल 4 पदक मिले जिसमें 2 गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे।

महिलाओं का स्वर्णिम प्रदर्शन, 8 गोल्ड; पुरुषों ने जीते 5 स्वर्ण

बॉक्सिंग के अलावा भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में वेटलिफ्टिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण, 6 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 8 पदक अपने नाम किए। वहीं पैरा पावरलिफ्टिंग में भी भारत ने 1 कांस्य पदक जीता। भारतीय महिला खिलाड़ियों का प्रदर्शन इस बार बेहद शानदार रहा। उन्होंने कुल 16 पदक जीते, जिनमें 8 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य शामिल रहे। दूसरी ओर, पुरुष खिलाड़ियों ने 22 पदक अपने नाम किए, जिनमें 5 स्वर्ण, 13 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल रहे।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 मेडल टैली (टॉप-5 देश)
रैंक देश गोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज टोटल
1 ऑस्ट्रेलिया 70 45 56 171
2 इंग्लैंड 29 45 36 110
3 कनाडा 19 20 23 62
4 भारत 13 17 9 39
5 स्कॉटलैंड 13 09 17 39
साल 2026 में भारत के लिए मेडल जीतने वाले खिलाड़ी
  • झंडू कुमार – पुरुषों का हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग – ब्रॉन्ज
  • ऋषिकंता सिंह – पुरुषों का 60kg वेटलिफ्टिंग – सिल्वर
  • मीराबाई चानू – महिलाओं का 48kg वेटलिफ्टिंग – गोल्ड
  • मुथुपांडी राजा – पुरुषों का 65kg वेटलिफ्टिंग – सिल्वर
  • ज्ञानेश्वरी यादव – महिलाओं का 53kg वेटलिफ्टिंग – सिल्वर
  • बिंद्यारानी देवी – महिलाओं का 58kg वेटलिफ्टिंग – ब्रॉन्ज
  • शर्मिला धनकर – महिलाओं का शॉट पुट F57 पैरा एथलेटिक्स – गोल्ड
  • सर्वेश कुशारे – पुरुषों का हाई जंप एथलेटिक्स – सिल्वर
  • शिल्पा के. शायला – महिलाओं का शॉट पुट F57 पैरा एथलेटिक्स – ब्रॉन्ज
  • वल्लुरी अजय बाबू – पुरुषों का 79kg वेटलिफ्टिंग – सिल्वर
  • हरजिंदर कौर – महिलाओं का 69kg वेटलिफ्टिंग – सिल्वर
  • गुलवीर सिंह – पुरुषों का 10000m एथलेटिक्स – सिल्वर
  • मुरली श्रीशंकर – पुरुषों का लॉन्ग जंप एथलेटिक्स – सिल्वर
  • दिलीप गावित – पुरुषों का 100m T47 पैरा एथलेटिक्स – गोल्ड
  • मोहम्मद बासिल – पुरुषों का 100m T47 पैरा एथलेटिक्स – सिल्वर
  • लवप्रीत सिंह – पुरुषों का +110kg वेटलिफ्टिंग – सिल्वर
  • सीमा कालीरामना – महिलाओं का डिस्कस थ्रो एथलेटिक्स – ब्रॉन्ज
  • अस्मिता डे – महिलाओं का -48kg जूडो – गोल्ड
  • हर्ष सिंह – पुरुषों का -60kg जूडो – गोल्ड
  • यामिनी मौर्य – महिलाओं का -57kg जूडो – सिल्वर
  • तेजस्विन शंकर – पुरुषों का डेकाथलॉन एथलेटिक्स – ब्रॉन्ज
  • यश वीर सिंह – पुरुषों का जैवलिन थ्रो एथलेटिक्स – ब्रॉन्ज
  • नीरज चोपड़ा – पुरुषों का जैवलिन थ्रो एथलेटिक्स – सिल्वर
  • प्रीति पवार – महिलाओं का 54kg बॉक्सिंग – गोल्ड
  • प्रवीण चित्रवेल – पुरुषों का ट्रिपल जंप एथलेटिक्स – सिल्वर
  • सेल्वा प्रभु – पुरुषों का ट्रिपल जंप एथलेटिक्स – ब्रॉन्ज
  • जैस्मिन लंबोरिया – महिलाओं का 57kg बॉक्सिंग – गोल्ड
  • जादुमणि सिंह – पुरुषों का 55kg बॉक्सिंग – सिल्वर
  • शुभम जुयाल – पुरुषों का शॉट पुट F57 – पैरा एथलेटिक्स सिल्वर
  • सोमन राणा – पुरुषों का शॉट पुट F57 – पैरा एथलेटिक्स गोल्ड
  • उन्नति शर्मा – महिलाओं का -63kg जूडो – ब्रॉन्ज
  • साक्षी चौधरी – महिलाओं का 51kg बॉक्सिंग – गोल्ड
  • प्रिया घांघस – महिलाओं का 60kg बॉक्सिंग – गोल्ड
  • अरुंधति चौधरी – महिलाओं का 70kg बॉक्सिंग – गोल्ड
  • लवलीना बोरगोहेन – महिलाओं का 75kg बॉक्सिंग – सिल्वर
  • सचिन सिवाच – पुरुषों का 60kg बॉक्सिंग – गोल्ड
  • अंकुश पांघल – पुरुषों का 80kg बॉक्सिंग – गोल्ड
  • नरेंद्र बेरवाल – पुरुषों का +90kg बॉक्सिंग – सिल्वर
  • गुलवीर सिंह – पुरुषों का 5000m एथलेटिक्स – ब्रॉन्ज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here