IND vs SL मैच के बाद अंकतालिका में बदलाव, भारत को मिला बड़ा फायदा

0

नई दिल्ली : एशियन लीजेंड्स लीग 2026 में सोमवार, 3 अगस्त को इंडिया रॉयल्स और श्रीलंकन लायंस के बीच मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकन लायंस ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 215 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। असेला गुणारत्ने ने 53 गेंदों पर नाबाद 98 रन, जबकि थिसारा परेरा ने 30 गेंदों में 67 रन की तूफानी पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने महज 8 रन पर दो विकेट गंवा दिए। इसी दौरान मौसम ने खेल बिगाड़ दिया। मैच रोकना पड़ा और दोबारा शुरू नहीं हो सका, जिसके चलते मुकाबला रद्द घोषित कर दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया गया। इसके बावजूद इंडिया रॉयल्स अंकतालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है।

दिन के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान पठान्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश टाइगर्स को 3 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। दूसरी ओर, बांग्लादेश की टीम को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। वहीं पाकिस्तान पैंथर्स की स्थिति भी खराब बनी हुई है। टीम अपने शुरुआती दोनों मुकाबले हार चुकी है और अंकतालिका में सबसे निचले स्थान पर मौजूद है। अगर व्यक्तिगत प्रदर्शन की बात करें तो टॉप-5 बल्लेबाजों की सूची में अब भारत का कोई भी खिलाड़ी शामिल नहीं है। वहीं टॉप-5 गेंदबाजों की सूची में भारत की ओर से शादाब जकाती अकेले खिलाड़ी हैं, जो चौथे स्थान पर बने हुए हैं।

इंडिया रॉयल्स बनाम श्रीलंकन लायंस मैच के बाद अंकतालिका
स्थान टीम मैच (P) जीत (W) हार (L) बेनतीजा (NR) अंक (PTS) नेट रन रेट (NRR)
1 श्रीलंकन लायंस 3 2 0 1 5 +1.356
2 इंडियन रॉयल्स 3 2 0 1 5 -0.161
3 एशियन स्टार्स 2 1 0 1 3 +4.250
4 अफगानिस्तान पठान्स 3 1 1 1 3 -0.318
5 बांग्लादेश टाइगर्स 3 0 3 0 0 -0.405
6 पाकिस्तान पैंथर्स 2 0 2 0 0 -2.767
इंडिया रॉयल्स बनाम श्रीलंकन लायंस मैच के बाद टॉप 5 बल्लेबाज
स्थान खिलाड़ी टीम मैच पारी रन स्ट्राइक रेट औसत सर्वोच्च स्कोर 100s 50s 4s 6s
1 असेला गुणारत्ने SLL 3 3 162 174.19 162.00 98 2 0 11 9
2 आलोक कपाली BDT 3 3 114 126.67 57.00 59 1 0 7 8
3 थिसारा परेरा SLL 3 3 104 185.71 34.67 67 1 0 9 3
4 अहमद सादेकुर BDT 3 3 83 98.81 41.50 48 0 0 7 3
5 मिनोद भानुका SLL 3 3 73 140.38 24.33 32 0 0 9 4
इंडिया रॉयल्स बनाम श्रीलंकन लायंस मैच के बाद टॉप 5 गेंदबाज
स्थान खिलाड़ी टीम मैच पारी ओवर विकेट इकॉनमी औसत 4 विकेट 5 विकेट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी
1 आलोक कपाली BDT 3 3 12 6 6.67 13.33 0 0 3/17
2 रफीउल्लाह AFGP 2 2 8 5 5.00 8.00 0 0 3/13
3 थिसारा परेरा SLL 3 2 8 5 5.25 8.40 0 0 3/13
4 शादाब जकाती IR 3 3 12 5 7.58 18.20 0 0 3/25
5 सकलैन साजिब BDT 3 3 12 4 4.25 12.75 0 0 2/10

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here