WWE में हार के साथ विदाई, जॉन सीना समेत 6 सुपरस्टार्स का ऐसा रहा आखिरी मुकाबला

0

नई दिल्ली : WWE में बीते करीब सवा साल के दौरान चार बड़े सुपरस्टार्स ने रेसलिंग करियर को अलविदा कहा है। दिसंबर 2025 में जॉन सीना ने बतौर रेसलर WWE से विदाई ली। हालांकि इसके बाद वह कंपनी के साथ जुड़े रहे, लेकिन रिंग में उनकी भूमिका एक होस्ट के तौर पर नजर आई। सीना के अलावा एजे स्टाइल्स, गोल्डबर्ग और हाल ही में ब्रॉक लैसनर के रिटायरमेंट ने फैंस को भावुक कर दिया। खास बात यह रही कि इन सभी दिग्गजों का आखिरी मुकाबला जीत के साथ नहीं, बल्कि हार के साथ समाप्त हुआ। WWE इतिहास में ऐसे कई सुपरस्टार रहे हैं, जिनकी रिंग से विदाई अंतिम मैच में हार के साथ हुई। यहां ऐसे ही छह दिग्गज रेसलर्स की सूची दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 49 वर्षीय ब्रॉक लैसनर ने समरस्लैम में ओबा फेमी के हाथों हार के बाद अपने रिटायरमेंट को लेकर आधिकारिक जानकारी दी, जिससे उनके प्रशंसकों को बड़ा झटका लगा। पिछले करीब एक साल में वह WWE छोड़ने वाले चौथे बड़े सुपरस्टार बन गए हैं। लैसनर का 26 साल लंबा WWE करियर बेहद शानदार रहा, इस दौरान उन्होंने कंपनी में अपनी अलग पहचान बनाई और 10 बार WWE चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हालांकि, उनके यादगार सफर का समापन जीत के साथ नहीं हो सका और अंतिम मुकाबले में हार के बाद उन्होंने रिंग को अलविदा कह दिया। आइए नजर डालते हैं उन दिग्गज रेसलर्स की सूची पर, जिनके शानदार करियर का अंत आखिरी मैच में हार के साथ हुआ।

जीत नहीं, हार के साथ हुई विदाई; WWE के 6 दिग्गजों की कहानी
  1. जॉन सीना
    जॉन सीना ने अपनी अंतिम फाइट WWE में 13 दिसंबर 2025 को गुंथर के खिलाफ लड़ी। इस मैच में वह हारे और अपने 23 साल के ऐतिहासिक करियर के अंत का फैसला कर लिया।
  2. एजे स्टाइल्स
    जनवरी 2026 में रॉयल रम्बल का आयोजन हुआ था। इस इवेंट में एजे स्टाइल्स की भिड़ंत गुंथर से होनी थी। गुंथर के खिलाफ मैच से पहले स्टाइल्स के सामने शर्त थी कि अगर वह हारे तो उन्हें रिटायर होना पड़ेगा। दुर्भाग्यवश वह यह मैच नहीं जीत पाए और उन्हें रिटायर होना पड़ा।
  3. बटिस्टा
    रेसलमेनिया 35 यानी 2019 के इस मेगा इवेंट में बटिस्टा और मौजूदा चीफ कंटेंट ऑफिसर ट्रिपल एच के बीच एक कांटे की टक्कर हुई थी। इस मुकाबले से पहले शर्त रखी गई थी कि अगर बटिस्टा हारे तो उन्हें रिटायर होना पड़ेगा। अंत में रोमांचक भिड़ंत के बाद बटिस्टा को हार झेलनी पड़ी थी। इस तरह उनका करियर भी कंपनी के साथ आखिरी मैच में हार से खत्म हुआ।
  4. कर्ट एंगल
    स्टार फाइटर कर्ट एंगल ने भी अपनी आखिरी फाइट रेसलमेनिया 35 में ही लड़ी थी। उनका मुकाबला बैरन कॉर्बिन से हुआ था। उस मैच में कर्ट एंगल हार के बाद भावुक भी हुए थे। अपनी स्पीच में उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान किया था।
  5. गोल्डबर्ग
    गुंथर ने तीन बार एक साल में ऐसा किया जब उन्होंने किसी स्टार रेसलर को उसके करियर की आखिरी फाइट में हराया। सीना और स्टाइल्स से पहले गोल्डबर्ग का भी आखिरी मैच जुलाई 2025 में गुंथर के खिलाफ ही था। गुंथर ने इस मुकाबले में गोल्डबर्ग को हराया और इसके बाद गोल्डबर्ग के करियर का हार के साथ अंत हुआ।
  6. ब्रॉक लैसनर
    समरस्लैम 2026 में ओबा फेमी के खिलाफ हार के बाद ब्रॉक लैसनर के रिटायरमेंट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। अब 49 वर्षीय लैसनर ने खुद अपने संन्यास का ऐलान कर इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। मुकाबले के बाद उन्होंने खेल भावना दिखाते हुए ओबा फेमी का हाथ उठाया और उन्हें WWE का भविष्य बताया। वहीं कंपनी के कई दिग्गज सुपरस्टार्स ने भी लैसनर के शानदार करियर की सराहना की और WWE में उनके योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here