छक्कों की बारिश से सनराइजर्स का धमाका, मार्श-रिकल्टन-ब्रूक ने मचाया तूफान

0

नई दिल्ली : द हंड्रेड 2026 के 20वें मुकाबले में सनराइजर्स लीड्स ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स ने निर्धारित 100 गेंदों में 241 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की इस तूफानी पारी में 18 चौके और 21 छक्के देखने को मिले। सनराइजर्स के ओपनर्स मिचेल मार्श और रियान रिकल्टन ने शानदार लय में बल्लेबाजी करते हुए महज 65 गेंदों में 148 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। इसके बाद हैरी ब्रूक ने भी अपना आक्रामक अंदाज दिखाया और सिर्फ 18 गेंदों में 55 रन की धमाकेदार पारी खेली। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर सनराइजर्स लीड्स ने लंदन स्पिरिट को हराकर प्लेऑफ की रेस को और रोमांचक बना दिया है।

अंकतालिका में चौथे पर पहुंची यह टीम एमआई लंदन के बराबर अंक हासिल कर चुकी है। इन दोनों के बीच अब तीसरे स्थान के लिए रेस है। इस मुकाबले में मिचेल मार्श ने 76 और रियान रिकल्टन ने नाबाद 94 रन की तूफानी पारी खेली। दोनों की इस पारी की बदौलत सनराइजर्स लीड्स ने पहले खेलते हुए 241 रन बनाए और लंदन की टीम को 242 का लक्ष्य मिला। जवाब में स्पिरिट की टीम 100 गेंद में 6 विकेट खोकर 204 रन ही बना सकी और 37 रन से मुकाबला हार गई। यह पांचवें मैच में सनराइजर्स को तीसरी जीत मिली और दो हार के साथ टीम 12 अंक लेकर चौथे स्थान पर पहुंच गई।

द हंड्रेड 2026 में प्लेऑफ की लड़ाई हुई दिलचस्प

ट्रेंट रॉकेट्स और वेल्श फायर अंकतालिका में क्रमश: नंबर 1 और नंबर 2 पर हैं। दोनों के 16-16 अंक हैं और दोनों ने 5 में से चार-चार मुकाबले जीते हैं। नेट रनरेट में दोनों के काफी अंतर है। मगर यह स्पष्ट लग रहा है कि इन्हीं दोनों के बीच नंबर 1 और नंबर 2 का स्पॉट रहने वाला है। जबकि नंबर 3 के लिए जंग एमआई लंदन और सनराइजर्स लीड्स के बीच रोचक हो गई है। दोनों टीमों के पांच मैचों में 3-3 जीत के बाज 12-12 अंक हैं।

हालांकि, एमआई का नेट रनरेट अभी बेहतर है और टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर मौजूद है। लेकिन दोनों टीमों के अभी 3-3 मुकाबले बाकी हैं, ऐसे में प्लेऑफ की तस्वीर किसी भी समय बदल सकती है। इस लीग के नियमों के मुताबिक ग्रुप स्टेज में शीर्ष पर रहने वाली टीम को सीधे फाइनल में जगह मिलेगी। वहीं दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच की विजेता टीम फाइनल में पहुंचकर नंबर-1 पर रहने वाली टीम से खिताबी मुकाबला खेलेगी। ऐसे में हर मैच के साथ प्लेऑफ की रेस और ज्यादा रोमांचक होती जा रही है।

द हंड्रेड 2026 के 20 मैचों के बाद अंकतालिका
रैंक टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 ट्रेंट रॉकेट्स 5 4 1 0 16 +0.760
2 वेल्श फायर 5 4 1 0 16 -0.081
3 एमआई लंदन 5 3 2 0 12 +0.399
4 सनराइजर्स लीड्स 5 3 2 0 12 +0.348
5 सदर्न ब्रेव 6 2 4 0 8 +0.022
6 मैनचेस्टर सुपर जायंट्स 5 2 3 0 8 +0.021
7 लंदन स्पिरिट 5 1 4 0 4 -0.474
8 बर्मिंघम फिनिक्स 4 1 3 0 4 -1.208

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here