भोपाल, 9 अगस्त 2026। मध्य प्रदेश बॉलिंग एसोसिएशन की वार्षिक साधारण बैठक का आयोजन रविवार को भोपाल में संपन्न हुआ। बैठक में प्रदेशभर से आए जिला अध्यक्षों एवं सचिवों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी मुख्य संरक्षक के पद पर मध्य प्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री माननीय विश्वास सारंग जी को सर्वसम्मति से नामांकित किया गया। अध्यक्ष पद पर श्री धर्मेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष पद पर डॉ. विनोद प्रधान, सचिव पद पर सुरेश खुराना, कोषाध्यक्ष पद पर मुकेश गुप्ता तथा संयुक्त सचिव पद पर धन्य कुमार विद्यार्थी एवं सुश्री एमी राय का सर्वसम्मति से चयन किया गया।
चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए श्री एस.एस. राजपूत ने रिटर्निंग ऑफिसर की भूमिका निभाई। वहीं, बॉलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर एवं फेडरेशन के कोषाध्यक्ष किशन राठी जी भी बैठक में उपस्थित रहे। ऑब्जर्वर ने बॉलिंग खेल के विकास, खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध योजनाओं तथा फेडरेशन की विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।
बैठक में नवगठित एक्जीक्यूटिव कमेटी का भी गठन किया गया, जिसमें श्री अमित जैन, अनूप सिंह सिकरवार, श्रीकांत, अनिल श्रीवास्तव एवं सुश्री एमी राय को सदस्य के रूप में सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।
बैठक में उपस्थित सभी जिला अध्यक्षों एवं सचिवों ने नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में बॉलिंग खेल को नई पहचान मिलेगी तथा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।
बैठक का आयोजन सर्वप्रथम रोल काल से किया गया तत्पश्चात। वर्तमान प्रेसिडेंट द्वारा वेलकम अड्रेस दिया गया, उसके पश्चात लास्ट जनरल काउंसिल मीटिंग की मिनट्स को सभी सदस्यों द्वारा कन्फर्म किया गया, साथ ही ऑडिट स्टेटमेंट को सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पास किया। बैठक में नए ऑडिटर का अपॉइंटमेंट भी किया गया। साथ ही, प्रस्तावित बजट पर चर्चा उपरांत, सभी सदस्यों ने अपने सुझाव प्रेषित किए।


