डब्ल्यूडब्ल्यूई में ब्रॉक लैसनर की 5 यादगार और खतरनाक फाइट्स

0

नई दिल्ली : डब्ल्यूडब्ल्यूई के दिग्गज रेसलर ब्रॉक लैसनर ने समरस्लैम 2026 के बाद कंपनी से विदाई ले ली। इसके बाद मंडे नाइट रॉ के एक एपिसोड में उन्हें विशेष श्रद्धांजलि दी गई और उनका नाम एल्यूमिनी सूची में भी शामिल किया गया। भले ही लैसनर के करियर का अंत हार के साथ हुआ, लेकिन करीब 26 साल लंबे उनके शानदार करियर में कई बड़ी उपलब्धियां दर्ज हैं। इस दौरान उन्होंने कई ऐसे यादगार मुकाबले लड़े, जो डब्ल्यूडब्ल्यूई इतिहास में अपनी खास पहचान बना गए। कुछ मुकाबले बेहद रोमांचक और शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण रहे, जबकि एक मुकाबले में पूरा रिंग ही टूट गया था।

ब्रॉक लैसनर के करियर की ऐसी ही पांच खतरनाक फाइट्स के बारे में बात करेंगे। इसमें उनकी द अंडरटेकर, जॉन सीना, रोमन रेंस, बिग शो और कोडी रोड्स जैसे बेहतरीन रेसलर्स से हुए मुकाबलों का विवरण है। इसमें से एक मैच उनका और बिग शो का बहुत मशहूर हुआ था जब रिंग ही चारों तरफ से टूट गया था।

रिंग में तबाही मचाने वाली ब्रॉक लैसनर की 5 बड़ी भिड़ंत
  1. ब्रॉक लैसनर बनाम बिग शो- स्मैकडाउन, जून 2003
    2003 में WWE का एक दौर था जब ब्रॉक लैसनर और बिग शो के बीच खतरनाक राइवलरी देखने को मिलती थी। उसी बीच जून 2003 में ब्रॉक लैसनर और बिग शो का मुकाबला एक स्मैकडाउन के शो में हुआ। WWE चैंपियनशिप के लिए हो रहे इस मुकाबले में दोनों के बीच बेहतरीन टक्कर देखने को मिली। इसी दौरान लैसनर ने रस्सी के ऊपर खड़े होकर 500 पाउंड के बिग शो को सुपरप्लेक्स दिया। जैसे दोनों रेसलर रिंग के बीच में गिरते हैं तो रिंग ही चारों तरफ से टूट गया। यह कंपनी के इतिहास में पहली बार देखने को मिला था। इसलिए यह मैच WWE में ब्रॉक लैसनर के सबसे यादगार फाइट्स में से एक है।
  2. ब्रॉक लैसनर बनाम जॉन सीना- WWE Extreme Rules 2012
    ब्रॉक लैसनर ने 2012 में अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान कंपनी में वापसी की थी। उस समय उनकी राइवलरी थी जॉन सीना के साथ दोनों के बीच एक्ट्रीम रूल्स 2012 में कांटे की टक्कर देखने को मिली। इस मैच में दोनों रेसलर खून से लथपथ थे। लैसनर ने शुरुआती क्षणों में ही अपनी कोहनी से सीना का सिर लहूलुहान कर दिया था। इस मैच में इसके बाद मेटल चेन जैसे कई खतरनाक उपकरण भी इस्तेमाल हुए। अंत में जॉन सीना ने जीत जरूर दर्ज की लेकिन दोनों रेसलर्स खून से लथपथ थे। यह लैसनर के सबसे खतरनाक और डरावने मैचों में से एक था।
  3. ब्रॉक लैसनर बनाम द अंडरटेकर- WWE No Mercy 2002
    ब्रॉक लैसनर ने 2002 में कंपनी में डेब्यू किया था। उस वक्त उनका नाम मेन रोस्टर में आते ही चर्चा का विषय था। लैसनर ने उस समय के दिग्गज हल्क होगन को हराकर सभी को चौंकाया था। फिर उनका सामना डेडमैन द अंडरटेकर के साथ होना था। नो मर्सी 2002 में दोनों की फाइट तय हुई। इस मैच को जाल में कराया गया। मैच शुरू होने के कुछ ही देर बाद अंडरटेकर के एक प्रहार से ब्रॉक लैसनर का माथा लहूलुहान हो गया। फिर ब्रॉक लैसनर ने भी अंडरटेकर पर स्टील की सीढ़ियों से प्रहार किया। अंडरटेकर भी खून से लथपथ हो गए। दोनों के बीच यह मुकाबला बेहद खतरनाक था। अंत में ब्रॉक लैसनर ने अंडरटेकर को हराते हुए बड़ी जीत दर्ज की थी।

4- ब्रॉक लैसनर बनाम रोमन रेंस- WWE WrestleMania 31, 2014
2014 का यह वो दौर था जब लैसनर को दोबारा वापसी करे दो साल हो चुके थे। वहीं नए स्टार रोमन रेंस को कंपनी पुश कर रही थी। उसी बीच रेसलमेनिया 31 में दोनों का मैच फाइनल हुआ। उस मुकाबले में उम्मीद के मुताबिक लैसनर ने रोमन रेंस को खूब छकाया। इस मुकाबले में दोनों के बीच कांटे की टक्कर हुई। अंत में दोनों फाइटर्स लहूलुहान थे। वहीं इस मैच के अंत में रोमन रेंस ने लैसनर को हराते हुए अपना पहला यूनिवर्सल खिताब जीता था।

  1. ब्रॉक लैसनर बनाम कोडी रोड्स- WWE Backlash 2023
    ब्रॉक लैसनर ने 2021 में अपना तीसरा कार्यकाल कंपनी के साथ शुरू किया। 2023 में उनका सामना कोडी रोड्स से बैकलैश में हुआ। दोनों रेसलर पहली बार सिंगल्स मुकाबले में आमने-सामने थे। इस मैच में एक ऐसा दृश्य सामने आया जब द बीस्ट (लैसनर) का पूरा चेहरा खून से लथपथ था। वहीं इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। अंत में वह हारे जरूर थे लेकिन आखिरी क्षण तक उन्होंने द अमेरिकन नाइटमेयर को खूब छकाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here