रोहित-विराट के समर्थन में उतरे रहाणे, 2027 विश्व कप खिलाने की दी सलाह

0

नई दिल्ली : रोहित शर्मा और विराट कोहली 2027 विश्व कप तक भारतीय वनडे टीम का हिस्सा बने रहेंगे या नहीं, इसको लेकर क्रिकेट जगत में लगातार चर्चा हो रही है। इंग्लैंड के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज के दौरान रोहित शर्मा के संन्यास और उनके संभावित आखिरी मुकाबले को लेकर भी अटकलें तेज हो गई थीं। ऐसे में पूर्व क्रिकेटरों और क्रिकेट विशेषज्ञों की राय इस बहस को और हवा दे रही है। इसी कड़ी में हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले अजिंक्य रहाणे ने भी भारतीय चयनकर्ताओं को रोहित और विराट के भविष्य को लेकर अपनी सलाह दी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रहाणे का स्पष्ट मानना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली को 2027 विश्व कप तक भारतीय वनडे टीम का हिस्सा बने रहना चाहिए। उन्होंने चयनकर्ताओं को सलाह देते हुए कहा कि कुछ समय के उतार-चढ़ाव के आधार पर दोनों जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। रहाणे के मुताबिक, विश्व कप जैसे बड़े और दबाव वाले मुकाबलों में अनुभव बेहद अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में उनका मानना है कि रोहित और विराट की मौजूदगी भारतीय टीम के लिए फायदेमंद हो सकती है और दोनों को 2027 विश्व कप तक खेलने का अवसर मिलना चाहिए।

रहाणे ने रोहित-विराट के समर्थन में रखी अपनी राय

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अजिंक्य रहाणे ने एक प्रोग्राम में कहा,”मुझे लगता है कि रोहित शर्मा को यह बताना जरूरी है कि वह 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे। पिछले कुछ सालों में आप उनका योगदान देखें। वह शानदार रहा है। वर्ल्ड कप में आपको उनके जैसे खिलाड़ियों का अनुभव चाहिए रहेगा। इस पर कोई और चर्चा होनी ही नहीं चाहिए। वह इतने बड़े खिलाड़ी हैं कि आप सीरीज दर सीरीज इस पर ध्यान नहीं दे सकते। आपको दोनों को फ्री होकर खेलने देना चाहिए।”

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रहाणे ने कहा कि करियर के इस दौर में कप्तान और टीम प्रबंधन का समर्थन किसी भी खिलाड़ी के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला होता है। उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली को 2027 विश्व कप तक खेलने का मौका देने की वकालत की। रहाणे के मुताबिक क्रिकेट लय और आत्मविश्वास का खेल है, जिसमें युवा या अनुभवी होने से ज्यादा खिलाड़ी की क्षमता मायने रखती है। उन्होंने कहा कि रोहित और विराट की गुणवत्ता पर सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए। अगर दोनों 2027 विश्व कप खेलना चाहते हैं, तो उन्हें टीम में बने रहने और विश्व कप तक खेलने का पूरा अवसर दिया जाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here