32वीं रिलायंस ट्रॉफी इंटर प्रेस बैडमिंटन प्रतियोगिता 22 अगस्त से

0

भोपाल। 32वीं रिलायंस ट्रॉफी इंटर प्रेस बैडमिंटन प्रतियोगिता 22 अगस्त से टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। हर साल की तरह इस साल भी इस टूर्नामेंट में शहर व प्रदेश के 150 से अधिक मीडिया से जुड़े शटलर भागीदारी करेंगे। टूर्नामेंट दो कैटेगरी में खेला जाएगा। इसमें महिला पुरुष के सिंगल, युगल और​ मिक्सड डबल्स के मुकाबले होंगे। भोपाल खेल पत्रकार संघ के तत्वावधान में खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता से जुड़ी लगभग सभी तैयारी पूरी कर ली गई। टूर्नामेंट तीन तक चलेगा। पहले दिन सिंगल के मुकाबले खेले जाएंगे। जबकि दूसरे दिन युगल मुकाबले होंगे। तीसरे दिन सभी सेमीफाइनल और फाइनल होंगे। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और ट्रेकसूट से नवाजा जाएगा। टूर्नामेंट का उदघाटन खेलमंत्री विश्वास सारंग, रिलायंस मप्र के मेंटोर फरहान अंसारी और भोपाल खेल पत्रकार संघ के संरक्षक मृगेंद्र सिंह करेंगे। इच्छुक खिलाड़ी भोपाल खेल पत्रकार संघ सचिव नवेद इशरत और इंद्रजीत मौर्य से संपर्क कर अपनी प्रविष्टि सुनिश्चित कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here