मीनाक्षी लेखी बनीं दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया की चेयरपर्सन

0

आगरा। पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती मीनाक्षी लेखी को दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया (DCCBI) का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया। आगरा में आयोजित दिव्यांग क्रिकेट अवार्ड समारोह में इस नियुक्ति की घोषणा की गई।

अपने संबोधन में उन्होंने दिव्यांग क्रिकेट को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों से कहा कि “कर्म करते जाइए, रास्ते अपने आप खुलते जाएंगे।”

बोर्ड के अध्यक्ष मुकेश कंचन ने उनका स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में दिव्यांग क्रिकेट को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। बोर्ड ने जल्द ही भारत, श्रीलंका और नेपाल के बीच मुंबई में त्रिकोणीय दिव्यांग क्रिकेट श्रृंखला आयोजित करने की भी जानकारी दी।

इस अवसर पर दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन द्विवेदी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीमती मीनाक्षी लेखी के जुड़ने से राष्ट्रीय बोर्ड और अधिक सशक्त होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में आने वाले समय में दिव्यांग खिलाड़ियों को बेहतर अवसर, संसाधन और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अधिक अवसर प्राप्त होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here