द हंड्रेड 2026 की फाइनल अंकतालिका जारी, सनराइजर्स-सुपरजायंट्स प्लेऑफ में; MI बाहर

0

नई दिल्ली : द हंड्रेड 2026 के आखिरी लीग मुकाबले में जीत हासिल करने के बावजूद मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी एमआई लंदन टूर्नामेंट से बाहर हो गई। वहीं सनराइजर्स लीड्स और मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। लीग चरण के बाद अंकतालिका में शीर्ष पर रहने वाली ट्रेंट रॉकेट्स ने सीधे फाइनल में प्रवेश कर लिया है। एमआई लंदन ने अपने आखिरी मुकाबले में 2 रन से जीत दर्ज की, लेकिन यह जीत उसे प्लेऑफ में पहुंचाने के लिए पर्याप्त नहीं रही।

लीग स्टेज के आखिरी और 32वें मैच में बर्मिंघम फिनिक्स ने हार के साथ अंकतालिका में अंतिम स्थान पर अपना सफर खत्म किया। वहीं एमआई जीत के बाद चौथे स्थान तक ही पहुंच पाई। लीग राउंड के बाद अंकतालिका में टॉप पर रहते हुए ट्रेंट रॉकेट्स ने टूर्नामेंट के शेड्यूल के हिसाब से सीधे फाइनल में जगह बना ली है। वहीं मैनचेस्टर सुपर जायंट्स लिस्ट में दूसरे और सनराइजर्स लीड्स तीसरे स्थान पर रही।

अब सनराइजर्स लीड्स और मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के बीच 14 अगस्त को एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में जीतने वाली टीम 16 अगस्त को फाइनल में ट्रेंट रॉकेट्स से भिड़ेगी। वहीं एमआई लंदन के अलावा सदर्न ब्रेव, वेल्श फायर, लंदन स्पिरिट और बर्मिंघम फिनिक्स का भी प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूट गया। बर्मिंघम फिनिक्स लीग चरण की अंकतालिका में सबसे निचले स्थान पर रही।

जीत के बावजूद MI बाहर, कहां बिगड़ा पूरा खेल?

एमआई लंदन के लिए आखिरी लीग मुकाबला बेहद अहम था। जीत दर्ज करने पर टीम अंकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर सकती थी, लेकिन अब उसका सफर प्लेऑफ से पहले ही खत्म हो गया। दरअसल, लीग चरण के सातवें मुकाबले में ट्रेंट रॉकेट्स के खिलाफ मिली हार एमआई लंदन पर भारी पड़ी। अगर 8 अगस्त को खेले गए उस मैच में एमआई जीत दर्ज करती तो वह अंकतालिका में टॉप पर रह सकती थी। हालांकि, ट्रेंट रॉकेट्स ने उसे 6 विकेट से हराकर समीकरण बदल दिया और इसी हार का खामियाजा एमआई लंदन को टूर्नामेंट से बाहर होकर भुगतना पड़ा।

द हंड्रेड 2026 की फाइनल अंकतालिका
रैंक टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 ट्रेंट रॉकेट्स
(Q)
8 6 2 0 24 +0.740
2 मैनचेस्टर सुपर जायंट्स (Q) 8 5 3 0 20 +0.791
3 सनराइजर्स लीड्स
(Q)
8 5 3 0 20 +0.603
4 एमआई लंदन
(E)
8 5 3 0 20 +0.241
5 वेल्श फायर
(E)
8 4 4 0 16 -0.900
6 सदर्न ब्रेव (E) 8 3 5 0 12 -0.015
7 लंदन स्पिरिट
(E)
8 3 5 0 12 -0.098
8 बर्मिंघम फिनिक्स
(E)
8 1 7 0 4 -1.318

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here