नई दिल्ली : भारतीय टेस्ट टीम के बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 167 रन बनाए। हालांकि, उनकी बेहतरीन पारी का अंत दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से हुआ। मैच के दूसरे दिन प्रभात जयसूर्या की गेंद पर श्रीलंकाई विकेटकीपर निरोशन डिकवेला ने उन्हें स्टंप आउट कर दिया। पडीक्कल की इस पारी ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसके साथ ही उन्होंने स्टंप आउट होने से पहले सबसे बड़ी टेस्ट पारी खेलने के मामले में मुरली विजय का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया।
पडीक्कल का शानदार कारनामा, मुरली विजय का रिकॉर्ड किया ध्वस्त
देवदत्त पडीक्कल 167 रन के स्कोर पर स्टंप आउट हुए और इसके साथ ही वह भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में स्टंप आउट होने से पहले सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने इस मामले में मुरली विजय को पीछे छोड़ दिया है। मुरली विजय अब तीसरे स्थान पर हैं। विजय ने टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ एक मुकाबले में 155 रन की पारी खेली थी, लेकिन उनकी पारी का अंत स्टंप आउट होने के साथ हुआ था।
भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में स्टंप आउट होने से पहले सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रोहित शर्मा शीर्ष पर हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 176 रन की पारी खेली थी, जिसके बाद वह स्टंप आउट हुए थे। अब देवदत्त पडीक्कल 167 रन के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि मुरली विजय 155 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। चौथे स्थान पर राहुल द्रविड़ और एमएस धोनी संयुक्त रूप से हैं। द्रविड़ ने इंग्लैंड के खिलाफ 148 रन की पारी के दौरान स्टंप आउट होने का सामना किया था, जबकि धोनी भी पाकिस्तान के खिलाफ 148 रन बनाकर स्टंप आउट हुए थे।
टेस्ट क्रिकेट में स्टंप आउट होने से पहले भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-4 बल्लेबाज
176 रन – रोहित शर्मा बनाम दक्षिण अफ्रीका
167 रन – देवदत्त पडिक्कल बनाम श्रीलंका
155 रन – मुरली विजय बनाम श्रीलंका
148 रन – राहुल द्रविड़ बनाम इंग्लैंड
148 रन – एमएस धोनी बनाम पाकिस्तान
श्रीलंका में 150 रन बनाने वाले सबसे युवा भारतीय
| प्लेयर | उम्र | रन | वेन्यू | साल |
| देवदत्त पडीक्कल | 26 साल, 39 दिन | 167 | गॉल | 2026 |
| चेतेश्वर पुजारा | 29 साल, 182 दिन | 153 | गॉल | 2017 |
| वीरेंद्र सहवाग | 29 साल, 285 दिन | 201 | गॉल | 2008 |
| शिखर धवन | 31 साल, 223 दिन | 190 | गॉल | 2017 |
| सचिन तेंदुलकर | 37 साल, 93 दिन | 203 | कोलंबो | 2010 |


