UP T20 League: पहले छह मैचों के बाद कौन सबसे आगे? अभिषेक टॉप पर, समीर रिजवी तीसरे

0

नई दिल्ली : यूपी टी20 लीग 2026 का रोमांच लगातार बढ़ रहा है। 14 अगस्त से शुरू हुई छह टीमों वाली इस लीग में अब तक छह मुकाबले खेले जा चुके हैं। शुरुआती छह मैचों के बाद रिंकू सिंह की कप्तानी वाली मेरठ मावेरिक्स अंकतालिका में शीर्ष पर है। वहीं, बल्लेबाजों के प्रदर्शन की बात करें तो काशी रुद्रास के अभिषेक गोस्वामी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में नंबर-1 पर हैं। समीर रिजवी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-5 बल्लेबाजों में अपनी जगह बनाई है।

टॉप-5 गेंदबाजों की बात करें तो लखनऊ फाल्कन्स के अभिनंदन सिंह शुरुआती छह मुकाबलों के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में नंबर-1 पर हैं। जीशान अंसारी और यश गर्ग ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-5 में जगह बनाई है। वहीं, लीग में अब तक अपने दोनों मुकाबले जीतने वाली मेरठ मावेरिक्स अंकतालिका में शीर्ष पर बनी हुई है। भुवनेश्वर कुमार की कप्तानी वाली लखनऊ फाल्कन्स ने सोमवार को अपनी पहली जीत दर्ज की और टीम अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई।

यूपी टी20 लीग के पहले छह मैचों के बाद टॉप 5 बल्लेबाज
क्र. सं. खिलाड़ी टीम रन मैच पारी सर्वश्रेष्ठ AVG SR 100s 50s 4s 6s
1 अभिषेक गोस्वामी काशी 118 2 2 76 118 140.48 0 1 10 6
2 स्वास्तिक चिकारा मेरठ 87 2 2 82 43.50 161.11 0 1 10 4
3 समीर रिजवी कानपुर 84 2 2 71 84 147.37 0 1 9 3
4 सिद्धार्थ यादव गोरखपुर 79 2 2 40 39.50 161.22 0 0 6 5
5 बॉबी यादव नोएडा 73 2 2 44 73 119.67 0 0 6 2
यूपी टी20 लीग के पहले छह मैचों के बाद टॉप 5 गेंदबाज
क्र. सं. खिलाड़ी टीम विकेट मैच पारी Avg SR इकॉनमी रेट 5W+ 3W+
1 अभिनंदन सिंह लखनऊ 6 2 2 9 6.83 7.90 0 1
2 यश गर्ग मेरठ 5 2 2 6.60 8.40 4.71 0 1
3 अटल बिहारी विपिन राय काशी 5 2 2 12.20 9.60 7.63 0 1
4 जीशान अंसारी मेरठ 5 2 2 11 8.40 7.86 0 1
5 कुणाल त्यागी नोएडा 4 2 2 12 10.50 6.86 0 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here