UP T20 League 2026: कानपुर-लखनऊ मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का हाल, कौन है टॉप पर?

0
नई दिल्ली : यूपी टी20 लीग 2026 के 12वें मुकाबले में शनिवार (21 अगस्त) को लखनऊ फाल्कन्स ने कानपुर सुपरस्टार्स को 7 विकेट से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। अंक तालिका में मेरठ मेवरिक्स का दबदबा कायम है, जिसने अपने चारों मुकाबले जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया है। काशी रुद्रास चार मैचों में तीन जीत के साथ दूसरे नंबर पर है, जबकि नोएडा किंग्स ने दो मुकाबले जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया है। लखनऊ फाल्कन्स के चार मैचों में दो अंक हैं और वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। कानपुर सुपरस्टार्स पांचवें, जबकि गोरखपुर लायंस छठे नंबर पर मौजूद है।
यूपी टी20 लीग 2026 टॉप-5 बल्लेबाज
यूपी टी20 लीग 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में काशी रुद्रास के करण शर्मा शीर्ष पर हैं। उन्होंने अब तक 519 रन बनाए हैं। कानपुर सुपरस्टार्स के कप्तान समीर रिजवी 491 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। लखनऊ फाल्कन्स के आराध्या यादव 407 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं। मेरठ मेवरिक्स के रिंकू सिंह 372 रन के साथ चौथे और इसी टीम के स्वस्तिक चिकारा 370 रन बनाकर पांचवें नंबर पर हैं।
यूपी टी20 लीग 2026 टॉप-5 गेंदबाज

यूपी टी20 लीग 2026 में सबसे ज्यादा विकेट काशी रुद्रास के शिवम मावी ने लिए हैं। उन्होंने 22 विकेट लिए हैं। काशी रुद्रास के अटल बिहारी राय और लखनऊ फाल्कन्स के विप्रज निगम ने 20-20 विकेट लिए हैं। नोएडा किंग्स के लिए नमन तिवारी ने 19 और मेरठ मेवरिक्स के कार्तिक त्यागी ने 18 विकेट लिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here