WTC में भारत के लिए बड़ा मौका, 3 साल बाद टॉप-4 में जगह बनाने की उम्मीद

0
नई दिल्ली : भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो में रविवार (23 अगस्त) से गुरुवार (27 अगस्त) तक खेला जाएगा। भारतीय टीम की नजर इस मैच को जीतकर विदेश में टेस्ट सीरीज जीत के तीन साल के इंतजार को खत्म करने पर होगी। भारत ने आखिरी बार 2023 में विदेश में टेस्ट सीरीज जीती थी। अगर टीम इंडिया कोलंबो टेस्ट जीतकर सीरीज अपने नाम करती है, तो शुभमन गिल की कप्तानी में यह विदेश में उसकी पहली टेस्ट सीरीज जीत होगी।
गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद भारत को विदेश में सीरीज जीतने के इंतजार है। भारत विदेश में आखिरी बार टेस्ट सीरीज जुलाई 2023 में जीता था। उसने वेस्टइंडीज को हराया था। रोहित शर्मा कप्तान और राहुल द्रविड़ कोच थे। इस सीरीज के बाद से भारत को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज ड्रॉ रही। इस दौरान घरेलू सरजमीं पर न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका से मिली हार ने भारतीय टेस्ट टीम की साख को नुकसान पहुंचाया। गंभीर के कोच बनने के बाद दोनों घरेलू सीरीज में हार मिली। भारतीय टीम दूसरा टेस्ट जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस में आगे बढ़ना चाहेगी।
पहला मैच जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश की हालत के देखते हुए भारत के पास वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में चौथे नंबर पर भी पहुंचने का मौका होगा। डार्विन में इतिहास रचने के बाद मैके में बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 64 रन पर सिमट गई। अगर बांग्लादेश यह मैच हार जाता है और भारत को श्रीलंका के खिलाफ जीत मिलती है तो डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा बदलाव होगा। श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतने पर भारत का पीसीटी 57.58 हो जाएगा। बांग्लादेश का 66.67 पीसीटी है। अगर बांग्लादेश दूसरा टेस्ट हारता है तो उसका पीसीटी 55.56 हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here